- दो युवकों पर जबरन घर से उठा ले जाने का आरोप

- पुलिस का आरोपियों को जल्द अरेस्ट करने का दावा

GORAKHPUR: सहजनवां एरिया में एक किशोरी के अगवा होने का मामला सामने आया है। परिजनों का कहना है कि मंगलवार रात करीब 11 बजे घर में अकेली किशोरी को बाइक सवार युवक उठा ले गए। देर रात घर लौटी मां ने पुलिस को तहरीर दी। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।

गांव के युवकों पर आरोप

सहजनवां एरिया की एक 17 वर्षीय किशोरी के परिजन मंगलवार को किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वह घर में अकेली थी। रात करीब 11 बजे अचानक बाइक सवार कुछ युवक पहुंचे। उन लोगों ने जबरन घर में घुसकर किशोरी को बाइक पर उठा ले गए। शोर सुनकर आसपास के कुछ लोग भी पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। देर रात किशोरी की मां लौटी तो लोगों घटना की जानकारी दी। किशोरी की मां ने थाने पर सूचना देकर गांव के ही दो युवकों पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।

वर्जन

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी अरेस्ट कर लिए जाएंगे।

- डीएस यादव, एसओ प्रभारी सहजनवां