छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : शनिवार को ग्रेजुएट कॉलेज में एडमिशन के क्रम में गल्स स्टूडेंट्स और कॉलेज स्टाफ के बीच तनाव की स्थित उत्पन्न हो गई। दरअसल एक स्टूडेंट अपनी मां सरोज देवी के साथ ग्रेजुएशन पार्ट वन में एडमिशन लेने के लिए लाइन में खड़ी थी। लाईन लंबी होने के कारण स्टूडेंट्स के बीच धक्का मुक्की होने लगी। सफाई कर्मचारी मरियम मुखी ने स्टूडेंट्स को धक्का मुक्की न करने की हिदायत दी। इसके बावजूद धक्का मुक्की नहीं कम हुई। इस दौरान स्टूडेंट्स ने सफाई कर्मचारी के साथ गाली-गलोज प्रारंभ कर दी। इतने में सफाई कर्मचारी ने एक स्टूडेंट को धक्का दे दिया। इसके बाद ग‌र्ल्स स्टूडेंट्स का गुस्सा फूट पड़ा।

मनमानी का लगाया आरोप

ग‌र्ल्स स्टूडेंट्स ने सफाई कर्मचारी पर एक स्टूडेंट की मां सरोज देवी को झाडू से पिटने का भी आरोप लगाया। इस घटना की जानकारी जब कॉलेज कैंपस में मौजूद अन्य ग‌र्ल्स स्टूडेंट्स को मिली तो वे उत्तेजित हो गये। एडमिशन कराने कॉलेज पहुंची स्टूडेंट के पक्ष में कॉलेज की ग‌र्ल्स स्टूडेंट्स विरोध करने लगी तथा सफाई कर्मचारी से मांफी मांगने को कहने लगे। लेकिन सफाई कर्मचारी मरियम मुखी माफी मांगने को तैयार नहीं थी। ग‌र्ल्स के बवाल को देखते हुए प्रिंसिपल डॉ। ऊषा शुक्ला व कॉलेज स्टूडेंट यूनियन की प्रसिडेंट श्वेता कुमारी ने स्टूडेंट्स को समझाने की भरपूर कोशिश की। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने स्टूडेंट लीडर के उपर एडमिशन कार्य में मनमानी करने का आरोप लगाना प्रारंभ कर दिया।

सफाई कर्मचारी ने मांगी मांफी

ग‌र्ल्स स्टूडेंट्स द्वारा लगातार हंगामा किये जाने के कारण कॉलेज में चल रहा एडमिशन कार्य भी डेढ़ घंटे तक बाधित रहा। इसकी सूचना प्रिंसिपल द्वारा साकची थाना को दिये जाने के बाद साकची थाना पुलिस प्रभारी अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रेजुएट कॉलेज पहुंची। पुलिस ने स्टूडेंट्स से बातचीत कर वस्तुस्थिति को जाना। थाना प्रभारी ने गल्स स्टूडेंट्स के समक्ष सफाई कर्मचारी से मांफी मांगने को कहा। बाद में काफी मान-मनौव्वल के बाद महिला सफाई कर्मचारी मांफी मांगी तब जाकर हंगामा शांत हुआ।