दो साल पहले हुआ हादसा

ब्रिटेन के हाईलैंड लीग फुटबॉल खिलाड़ी स्टीफन मैकरिची दो साल पहले 2014 की एक जनवरी को अपने कुछ दोस्तों के साथ एक हाउस पार्टी इंज्वॉय कर रहे थे। उसी पार्टी में 14 साल की एक लड़की से स्टीफन की मुलाकात हुई। दोनों में दोस्ती हो गयी और वे एक दूसरे को किस करने लगे। इसके किस में ऐसा कुछ हुआ की लड़की कोमा में चली गयी।

एक्टेसी की गोली का कमाल

दरसल उस समय स्टीफन के मुंह में एक्टेसी की एक्लास निंनटेंडो नाम की गोली थी जो किस करते हुए फिसल कर उस किशोर लड़की के मुंह में चली गयी और उसने उसे निगल लिया। उसके बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। स्टीफन ने जैसे ही उसकी हालत देखी वो दौड़ कर अपने दोस्तों को खबर देने पहुंचा और उन्होंने उसे अस्पताल ले जाने का फैसला किया। उन लोगों ने तुरंत उस लड़की के माता पिता को फोन किया जो उस समय एक दूसरी पार्टी से घर वापस आ रहे थे।  

डरावनी थी हालत

लड़की की मां ने बताया कि फोन मिलते ही वे अपने पति के साथ उस अस्पताल पहुंची जहां एंबुलेस उनकी बेटी को लेकर गयी थी। वे लगभग एंबुलेंस के साथ ही अस्पताल पहुंच गयीं और जैसे ही उन्होंने अपनी बेटी को एंबुलेंस से बाहर निकालते समय देखा तो सदमे से हैरान रह गयीं। उनकी बेटी का चेहरा सूज गया था, वो तड़प रही थी, उसने अपने निचले होंट को तकलीफ के चलते दांतों से चबा लिया था और उससे खून निकल रहा था। वो मां मुझे बचाओ चिलला रही थी। जब उसे अंदर ले गये तो सुरक्षा की द्ष्टि से बेड से हटाना पड़ा क्योंकि वो अपना सर पटक रही थी, बिस्तर पर उछल रही थी और जमीन पर रेंग रही थी। उसे लग रहा था कि जैसे उसके शरीर पर सैंकड़ों मकड़ियां रेंग रही हों। उसकी हालात किसी हॉरर फिल्म के दृश्य जैसी थी। और फिर वो कोमा में चली गयी।

अदालत ने माना अपराधी

हालाकि स्टीफन और पार्टी में मौजूद लोगों ने कहा कि उन्हें गोली के इस घातक असर के बारे में जानकारी नहीं थी और उन्होंने जानबूझ कर वो गोली उस लड़की को नहीं दी थी, लेकिन लड़की मां का कहना है कि उनकी बेटी को ऐसी हालत में पहुंचाने के लिए स्टीफन को सजा मिलनी ही चाहिए। उनकी बेटी चार दिन कोमा में रही, उसका आत्मविश्वास डगमगा गया और उसने शर्मिंदगी के चलते लोगों से मिलना जुलना बंद कर दिया। वो एक शानदार छात्रा थी पर उसकी पढ़ाई भी प्रभावित हुई। इसके बाद ब्रिटेन की शेरिफ कोर्ट ने बीते सप्ताह स्टीफन को अपराधी माना है और इस माह के अंत तक सजा सुनाने का र्निणय किया है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk