मंगलवार की दोपहर मिलने गई थी प्रेमी से, गला दबाकर मारा

जिसके साथ वह जिंदगी बिताने के सपने देख रही थी वही उसकी मौत का कारण बन गया। घर मिलने पहुंची प्रेमिका का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो प्रेमी ने उसका गला कस दिया। इसके बाद गंभीर अवस्था में बेली हॉस्पिटल में भर्ती कराकर भाग निकला। उसकी मौत हो जाने पर पिता ने युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है आरोपी पकड़ से बाहर है।

सिविल लाइंस के पार्लर की इम्प्लाई

कर्नलगंज पुलिस के अनुसार मृतका का नाम शिवानी गौड़ था। वह रेलवे कालोनी सिविल लाइंस की रहने वाली थी और सिविल लाइंस में ही एक पार्लर में काम करती थी। थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट के मुताबिक शिवानी के प्रेमी का नाम शनी उर्फ प्रताप सिंह है। वह कर्नलगंज एरिया में रहता है। मंगलवार को दिन में शिवानी प्रेमी से मिलने के मिलने के लिए उसके घर गई थी। वहीं किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ तो बात बिगड़ गई। शिवानी की कलाई पर जख्म के निशान थे और गला भी कसा गया था। इसके बाद हालत गंभीर हो गई तो वह प्रेमिका को बेली अस्पताल छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर पिता श्याम गौड़ और परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे। शिवानी की मौत हो जाने के बाद शनि पर हत्या का आरोप लगाते हुए पिता ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी।

मृतका के पिता की तहरीर पर हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है। अभी आरोपी गिरफ्तार नहीं है।

कर्नलगंज पुलिस