अनुष्‍का के अलावा कोहली की जिंदगी में आईं थी ये चार लड़कियां
1. अनुष्का शर्मा :
विराट और अनुष्का के लव अफेयर की चर्चा तो काफी पहले से थी। लेकिन साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ एक मैच में जब विराट कोहली ने स्टेडियम में बैठी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दिया, तो इस रिश्ते पर मुहर भी लग गई। इसके बाद इस लव बर्ड्स को कई मौकों पर एक साथ घूमते देखा गया। बीच में किसी वजह से इनके बीच दूरियां भी आईं लेकिन अब यह दोनों फिर साथ-साथ हैं।

अनुष्‍का के अलावा कोहली की जिंदगी में आईं थी ये चार लड़कियां
2. इजाबेल :
ब्राजीलियन मॉडल और एक्ट्रेस इजाबेल के साथ विराट कोहली के रिश्ते को लेकर काफी खबरें सामने आईं थीं। साल 2014 में एक इंटरव्यू के दौरान इजाबेल ने कहा था कि, 'विराट उनके पहले इंडियन फ्रेंड हैं। दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया था। लेकिन इस रिश्ते को पब्लिकली होने से बचाए रखा। खैर बाद में यह अलग हो गए थे।

अनुष्‍का के अलावा कोहली की जिंदगी में आईं थी ये चार लड़कियां
3. साराह जेन :
एक्ट्रेस साराह और विराट की दोस्ती एक पार्टी के दौरान हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती काफी गहरी हो गई थी। लेकिन विराट इधर मैच में बिजी हो गए और साराह भी फिल्मों में व्यस्त हो गईं। बस समय के अभाव में यह रिश्ता यहीं खत्म हो गया।

अनुष्‍का के अलावा कोहली की जिंदगी में आईं थी ये चार लड़कियां
4. तमन्ना भाटिया :
बाहुबली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का नाम भी विराट कोहली के साथ जोड़ा गया था। यह दोनों एक एड के लिए साथ में काम कर रहे थे। यहीं इनकी दोस्ती हुई थी। हालांकि कभी दोनों को पब्लिकली साथ में नहीं देखा गया था।

अनुष्‍का के अलावा कोहली की जिंदगी में आईं थी ये चार लड़कियां
5. संजना :
साल 2009 में कन्नड़ एक्ट्रेस संजना के साथ विराट के रिश्ते की काफी चर्चा हुई। बताया जाता है कि यह दोनों आईपीएल के दौरान साथ में रात में पार्टी करते थे। लेकिन दोनों ने खुलकर इस रिश्ते को कभी स्वीकारा नहीं। संजना ने यहां तक कह दिया था कि, विराट उनके सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk