बागबेड़ा पुलिस ने थाना एरिया स्थित नया बस्ती में छापेमारी कर 6 महिलाओं को अरेस्ट किया है। इनके साथ ही पुलिस ने एक युवक को भी अरेस्ट किया है, जो दलाली का काम करता था।

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
बागबेड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर जीएन सिन्हा कहते हैैं कि पुलिस को नया बस्ती के घर में अवैध रूप से देह व्यापार करने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां छापेमारी की। वहां से 6 महिलाओं को अरेस्ट किया गया है। एक युवक को भी पकड़ा गया है, जो धंधे का संचालन करता था।

Husband-wife चलाते थे धंधा
पुलिस के मुताबिक नया बस्ती के एक किराए के मकान में देह व्यापार का धंधा चलता था। इस धंधे को हसबैंड-वाइफ पप्पू तिवारी व अंजू तिवारी मिलकर चलाते थे।


Husband फरार wife arrest
पुलिस जब छापेमारी करने पहुंची तो अंजू तिवारी का हसबैंड पप्पू तिवारी वहां से भागने में सफल रहा, जबकि अंजू पुलिस की पकड़ में आ गई। पुलिस ने उसके साथ ही 4 अन्य महिलाओं व युवतियों को भी अरेस्ट किया है। इसके साथ ही दलाली का काम करने वाले एक युवक मोनू प्रसाद को भी पुलिस ने अरेस्ट किया है।


एक युवती रांची की
धंधे में लिप्त पकड़ी गई महिलाओं में से एक रांची के चुटिया की रहने वाली है। इसके अलावा अन्य महिलाएं बागबेड़ा व आस-पास के एरिया की रहने वाली हैैं।


पति-पत्नी यहां एक महीना पहले ही रहने के लिए आए थे। इससे पहले वे दूसरी जगह रह रहे थे। यहां देह व्यापार का धंधा चलने की सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर इन्हें अरेस्ट किया।
जीएन सिन्हा, सर्किल इंस्पेक्टर, बागबेड़ा