नहीं मिली ऑरेंज सूटवाली गर्ल
अक्टूबर में ऑरेंज सलवार सूट वाली महिला डकैत ने जगन्नाथपुर थाना एरिया के लटमा में रहनेवाले रिटायर्ड डीएसपी सह हाईकोर्ट के एडवोकेट इंदुभूषण द्विवेदी के घर में डाका डाला था, लेकिन अब तक पुलिस उसे नहीं खोज पाई है। एक सीनियर ऑफिसर की माने तो पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए डकैती कांड में गर्ल को शामिल किया गया हो।

बिजनेसमैन के मर्डर में भी
अक्टूबर में ही कांके में मेन रोड के बिजनेसमैन सह गुमला में ठेकेदार अमित खेतान हत्याकांड में महिला के हाथ होने के सबूत कांके पुलिस को मिले हैं। पर, पुलिस अब तक महिला का पता नहीं लगा पाई है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि मर्डरर ने उस महिला का यूज किया होगा। गौरतलब है कि 30 अक्टूबर को कांके के बोड़ेया रोड में अमित खेतान की बॉडी उनकी कार में मिली थी। उन्हें दो गोली मारी गई थी। वहीं दूसरी ओर 31 सितंबर, 2013  को आधुनिक ग्रुप के सीनियर मैनेजर पीयूष किडनैपिंग केस में फौजिया नामक एक गर्ल का नाम सामने आया था। उस गर्ल का लोकेशन हिंदपीढ़ी बताया गया था। पर, लोअर बाजार थाना पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि फौजिया नाम की कोई भी गर्ल हिंदपीढ़ी में नहीं है। पुलिस को शक है कि फौजिया ने किडनैपिंग में शामिल अपने फ्रेंड्स को फेक नाम बताए होंगे, पर पुलिस की पकड़ से से वो दूर है।

रेकी का काम करती हैं गल्र्स
क्रिमिनल्स के गैैंग में गल्र्स रेकी का काम करती हैैं। लड़की होने की वजह वह किसी के घर में किसी बहाने से आराम से चली जाती हैैं या बाहर से नजर रख सकती हैैं। ऐसे में उस पर लोगों को शक भी नहीं हो पाता है। इधर, एसएसपी साकेत कुमार सिंह का मानना है कि नक्सली संगठन या क्रिमिनल्स डकैती, लूटकांड, किडनैपिंग में गल्र्स का यूज करने लगे हैैं। डाका डालने में शामिल गल्र्स पेशेवर हैं या मजबूरी में गिरोह के साथ हैं, इसकी छानबीन की जा रही है।

कई केसेज में गल्र्स के नाम
क्रिमिनल्स बिजनेसमैन को फंसाने में गल्र्स का यूज करते हैं। ऐसा ही एक केस बोकारो के गोमिया के ठेकेदार महावीर जैन और उनके सहयोगी नंदकिशोर के साथ हुआ था। ठेकेदार महावीर जैन की किडनैपिंग में हाजीपुर के चंदन सोनार की प्रेमिका आशा मिश्रा का एक्टिव रोल था। चंदन ने उसे ठेकेदार को फंसाने का काम सौंपा था.  जमशेदपुर के इंडस्ट्रियलिस्ट कृष्णा भालोटिया और रांची के ज्वेलरी व्यवसायी परेश मुखर्जी की किडनैपिंग में शामिल दिलीप सिंह और चंदन सोनार ने पांच करोड़ की फिरौती मांगी थी। वहीं सिटी के लव भाटिया अपहरण कांड में भी पुलिस ने एक महिला को पकड़ा था।