RANCHI : केरल में चल रहे नेशनल गेम्स में झारखंड की महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया। वहीं पुरुष वर्ग की टीम हरियाणा से टाइब्रेकर में हार गई। कोलाम में बुधवार को झारखंड की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और ओडि़शा को ख्-0 से पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया। दूसरी ओर शानदार खेल का प्रदर्शन करने के बावजूद पुरुष हॉकी टीम हरियाणा से पेनाल्टी शूटआउट में पराजित हो गई। हरियाणा ने यह मुकाबला 7-म् से जीत लिया।

बुधवार को तीसरे व चौथे स्थान के लिए हुए मैच में खेल के क्ख्वें मिनट में कांति प्रधान ने शानदार गोल कर झारखंड महिला हॉकी टीम को बढ़त दिला दी। एक गोल से पीछे होने के बावजूद ओडि़शा की टीम ने झारखंड पर दबाव बनाया पर वह गोल करने में सफल नहीं हुई। खेल के फ्8वें मिनट में बसंती कच्छप ने शानदार मैदानी गोल कर टीम की बढ़त ख्-0 कर दी।

अमासी, कौशल्या व राहुल का पदक पक्का

वुशु में झारखंड के खिलाडि़यों ने तीन और पदक पक्के कर लिए है। बुधवार को अमासी बारला ने भ्ख् केजी, कौशल्या कुमारी ने म्0 केजी व राहुल मिंज ने म्भ् केजी सांसाउ के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ताउलू में दीपक बहादुर पहले ही कांस्य जीत चुके है।

इंटर स्कूल ताइक्वांडो कांप्टीशन क्भ् से

फोर्थ रांची डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल ताइक्वांडों कंप्टीशन के लिए सरला बिरला स्कूल में बैठक का आयोजन किया गया। आयोजन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। जिसमें स्कूल की प्रिंसिपल पूनम सिंह को आयोजन समिति का प्रेसिडेंट बनाया गया है। वहीं कंप्टीशन का मुख्य संरक्षक प्रदीप वर्मा को और संरक्षक जगदीश सिंह जग्गू व प्रभात शर्मा को बनाया गया है। आयोजन उपाध्यक्ष रूक्मणी पांडे और आयोजन सचिव मिथलेश कुमार सिंह को बनाया गया है। यह कंप्टीशन क्भ् फरवरी को आयोजित किया जाएगा।