- उत्तराखंड से आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की शाहिस्ता सदफ ने किया टॉप

- देहरादून रीजन में 81.89 परसेंट स्टूडेंट्स पास

- देहरादून रीजन में ओवरऑल 87.97 परसेंट के साथ ग‌र्ल्स आगे

DEHRADUN: ट्यूजडे को सीबीएसई ने 10 वीं का रिजल्ट जारी किया। 12वीं की तरह 10 वीं में भी ग‌र्ल्स ने अपना दबदबा कायम रखा है। उत्तराखंड से देहरादून रीजन में आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की शाहिस्ता सदफ ने टॉप किया है। शाहिस्ता ने 497 अंक प्राप्त किए हैं। दूसरे नम्बर पर आचार्यकुलम पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आयुष शर्मा, निर्मला कान्वेंट स्कूल काठगोदाम की वंशिता जोशी व आरएएन पब्लिक स्कूल रुद्रपुर की नंदिनी गुप्ता 496 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं।

ओवरऑल ग‌र्ल्स ब्वाइज से आगे

सीबीएसई देहरादून रीजन में 137315 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। जिसमें 81.89 परसेंट स्टूडेंट्स पास हुए हैं। देहरादून रीजन में ओवरऑल 87.97 परसेंट के साथ ग‌र्ल्स आगे रहीं हैं। जबकि ब्वाइज 78.29 परसेंट ही पास हुए हैं। ऐसे में ओवरऑल ग‌र्ल्स ब्वाइज से 9.68 परसेंट आगे रहीं हैं। इधर, उत्तराखंड के ओवरऑल रिजल्ट में भी ग‌र्ल्स ने 90.03 परसेंट के साथ अपना परचम लहराया है। जबकि ब्वाइज 83.35 परसेंट के साथ 7 परसेंट पीछे हैं।

मेरिट में भी ग‌र्ल्स का जलवा

सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में देहरादून रीजन के उत्तराखंड मेरिट में भी ग‌र्ल्स का जलवा दिखा। टॉप 10 मेरिट में 83 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई है। जिसमें 47 ग‌र्ल्स हैं। टॉप 3 में भी ग‌र्ल्स का दबदबा देखने को मिला है। 495 अंक के साथ सलोनी सिंह फ‌र्स्ट, देवज्योति चक्रवर्ती 494 अंक के साथ सेकंड व सेंट्रल स्कूल फॉर तिब्बतन हर्बटपुर की अंशिका पराशर, द रायल कॉलेज अशोक आश्रम विकासनगर की शरलिन मुंशान 492 अंक के साथ थर्ड पोजिशन पर हैं। ऐसे में टॉप 3 में भी ग‌र्ल्स ने ही टॉप किया है।

दून में सलोनी टॉपर

देहरादून में डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ऋषिकेश की सलोनी सिंह ने 495 अंक के साथ टॉप किया है। इसके बाद शेमफार्ड दून प्रेमनगर देहरादून की देवज्योति चक्रवर्ती 494 अंक के साथ सेकंड नंबर पर रहीं। जबकि सेंट्रल स्कूल फॉर तिब्बतन हर्बटपुर की अंशिका पराशर व द रायल कालेज अशोक आश्रम विकासनगर की शरलिन मुंशान 492 अंक के साथ थर्ड पोजिशन पर रहीं। वेल्हम ब्वायज के देवांश अग्रवाल 491 अंक के साथ फोर्थ नंबर पर रहे।

हम 2 साल से बहुत मेहनत कर रहे हैं। जिस कारण आज देहरादून रीजन का दबदबा बना हुआ है। 2019 में हमारा प्रयास होगा कि देहरादून रीजन का स्टेटस पहले 3 रीजन में आए। जहां तक बेटियों के प्रदर्शन की बात है तो बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सभी स्कूल्स को ग‌र्ल्स पर विशेष फोकस करना चाहिए।

- रणबीर सिंह, क्षेत्रीय निदेशक, सीबीएसई।