- गांधी मैदान में लोगों को पौधरोपण के लिए किया अवेयर, लगाए गए कई पेड़

PATNA : आई नेक्स्ट की ओर से पॉपुलेशन डे पर शुरू की गई मुहिम पॉपुलेशन बढ़ाओ का सिलसिला शानदार तरीके से आगे बढ़ रहा है। इस कड़ी में रविवार को गांधी मैदान कैंपस में जय भारत इंस्टीट्यूट ने म्0 से अधिक पौधे लगाए। इसमें सागवान, महोगनी, अमलतास, कनेर और कई प्रकार के ऑरनामेंटल पेड़ भी लगाए गए। इंस्टीट्यूट की अध्यक्षा नर्मदा देवी ने कहा कि पेड़ हमें एक साथ कई प्रकार के लाभ देते हैं, लेकिन विकास की दौड़ में हमलोग इसके महत्व को नजरअंदाज करते जा रहे हैं। हमें फिर से प्रकृति की ओर लौटना होगा। गांधी मैदान के रिंग एरिया में पौधरोपण किया गया।

पेड़ हैं, तो हम हैं

इंस्टीट्यूट के सचिव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण का बड़ा महत्व है। हमारा प्रयास है कि इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोग जुडे़। पटना के अधिकांश सड़कों पर पेड़-पौधे नहीं हैं। गंदगी बेशुमार है। इसलिए पर्यावरण संतुलन में पौधरोपण हमें साफ हवा, पानी देने में मददगार हैं.उन्होंने आई नेक्स्ट के इस मुहिम की सराहना की। उन्होंने कहा कि आबादी बढ़ाने का संकल्प अगर यहां ग्रीनरी को बढ़ाना है तो यह बहुत ही उपयोगी है। इस अवसर पर इंस्टीट्यूट के सदस्य पिंटू कुमार, शैलेंद्र, मनीष कुमार, अनिल कुमार, रतन और अनिता कुमारी मौजूद थीं। सभी ने पेड़-पौधों की रक्षा और उसके विकास का संकल्प लिया। इससे पहले यूथ फॉर स्वराज ने भी पौधरोपण कर यहां गांधी मूर्ति के पास सागवान, सीसम, अमलताल, अडहुल, पलास, कनेर, अशोक सहित कई प्रकार के पौधे लगाए।