- संजीवनी महिला संस्था के स्थापना दिवस समारोह पर महिलाओं ने नवरात्र पर्व की खुशियां मनाई।

MEERUT: संजीवनी महिला संस्था द्वारा आईएमए हॉल में संस्था के स्थापना दिवस पर नवरात्र पर्व मनाया। इस दौरान मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, मां वैष्णों मां के विभिन्न रुप धारण कर महिलाओं ने सभागार को भक्तिमय बना दिया था। प्रोग्राम में मुख्य अतिथि मधु वाजपेयी ने कहा कि शहर में संजीवनी एक ऐसी संस्था है जो सामाजिक कार्यो में आगे रहीं है। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष निशि जैन एवं सचिव सीमा अग्रवाल ने नई कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करवाई। नव-निर्वाचित सचिव लवीना जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।