चाहिए perfect look
वो दिन गए जब चेहरे पर आने वाले पिंपल्स, पिगमेंटेशन या रिंकल्स को एज के साथ आने वाला एक कॉमन प्रॉब्लम समझा जाता था। आज के यूथ के लिए ये बड़ी समस्या है और इसे दूर करने के लिए वो कुछ भी करने को तैयार हैं। कुछ ऐसी ही बात दूसरे ब्यूटी रिलेटेड प्रॉब्लम्स के साथ भी है। नोज, लिप्स, ब्रेस्ट या दूसरे बॉडी पाट्र्स को कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिए अट्रैक्टिव बनाने की कोशिश सिर्फ फिल्म स्टार्स तक ही सीमित नहीं रह गई है। आम लोग भी सौन्दर्य संबंधी बारीकियों पर ध्यान देकर खुद को अट्रैक्टिव बनाने के लिए हर उपाय अपना रहे हैं। टीएमएच हॉस्पिटल के कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट आर पी ठाकुर बताते हैं कि सिटी में ब्यूटी ट्रीटमेंट्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में लोग कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी के जरिए ब्यूटी रिलेटेड प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए आगे आ रहे हैं।

Proper shape है जरुरी
आज के यूथ बॉडी के हर पार्ट को परफेक्ट शेप में देखना चाहते हैं। फिर चाहे वो टमी, नोज, लिप्स हो या चिन। डॉ वीएसपी सिन्हा ने बताया कि कई गल्र्स और ब्वॉयज कॉस्मेटिक सर्जरी के थ्रू इन्हें अट्रैक्टिव बनाने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि राइनोप्लास्टी से दबी हुई नाक को एलिवेट करने, नॉस्ट्रिल्स की साइज कम कर और अन्य तरीकों से नाक को अट्रैक्टिव बनाया जाता है। इसके अलावा कई केसेज में लाइपोसक्शन के जरिए एबडोमन, थाई, आम्र्स, हिप्स और दूसरे बॉडी पाट्र्स से फैट को रिमूव किया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद एबडोमिनल स्किन के लूज होने के मामलों में एबडोमिनोप्लास्टी का इस्तेमाल भी हो रहा है। इसके अलावा सिटी में हेयर ट्रांसप्लांट के लिए भी लोग आ रहे हैं।

Cosmetic dermatogy भी हो रहा popular
डॉ आर पी ठाकुर ने बताया कि सिटी में कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी भी पॉपुलर हो रहा है। कील, मुहांसे, पिग्मेंटेशन, स्कार, स्किन लूज जैसी प्रॉब्लम्स में यूथ ट्रीटमेंट करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केमिकल पिलिंग, लेजर, माइक्रोडर्मा अब्रेशन जैसे ट्रीटमेंट्स के जरिए कई लोग इन प्रॉब्लम्स से निजात पा रहे हैं। उनके पास आने वाले मामलों में करीब 25 परसेंट केस ऐसे होते हैं, जिनमें ब्यूटी पालर्स में अनट्रेंड लोगों द्वारा ब्लिचिंग, प्रेसिंग जैसे ट्रीटमेंट से बिगडऩे वाले केस होते हैं।

बढ़ रही है breast surgery
ब्रेस्ट सर्जरी कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट का बेहद इंपोर्टेंट पार्ट बन गया है। सिटी स्थित प्लास्टिक एंड कॉस्मेटिक सर्जरी क्लिनिक के डॉ वीएसपी सिन्हा ने बताया की सर्जरी की मदद से ब्रेस्ट को अट्रैक्टिव बनाने का ट्रेंड सिटी में भी बढ़ा है। उनके पास हर एज ग्र्रुप की महिलाएं ब्रेस्ट रिडक्शन, ब्रेस्ट ऑगमेंटेशन, ब्रेस्ट टाइटनिंग जैसे ट्रीटमेंट के लिए आती हैं। उन्होंने बताया कि मैस्टोपैक्सी के जरिए ब्रेस्ट को लिफ्ट अप करने, टाइटेन्ड करने के साथ-साथ स्किन, फैट और ब्रेस्ट टिश्यू को निकाल कर ब्रेस्ट को रिशेप करवाने के लिए लोग आ रहे हैं.  इसके अलावा अंडर डेवलप ब्रेस्ट को इनलार्ज करने और ब्रेस्ट रिकंस्ट्रक्शन के प्रति भी लोगों का इंट्रेस्ट बढ़ा है।

'कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिए हर एज ग्र्रुप के लोग अपनी अपियरेंस को अट्रैक्टिव बनाने के लिए हमारे यहां आ रहे हैं.'
-डॉ वीएसपी सिन्हा, प्लास्टिक एंड कॉस्मेटिक सर्जन

'लोगों में ब्यूटी कांशसनेस काफी बढ़ा है। कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी के जरिए रिंकल्स, स्किन लूज, पिंपल्स और अन्य प्रॉब्लम्स के ट्रीटमेंट के लिए लोग आते हैं.'
-डॉ आरपी ठाकुर, कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट, टीएमएच

Report by: abhijit.pandey@inext.co.in