1973 से सक्रिय
नेस्ले कंपनी जापान में एक खास पेशकश करने वाली है। कंपनी ने वहां पर सोने की कोटिंग वाली चॉकलेट का उत्पादन शुरू किया है। अभी इस प्रोडक्ट का उत्पादन का काम काफी तेजी से चल रहा है। कंपनी का मानना है कि यह चॉकलेट के प्रति लोगों की दीवानगी को देखते हुए तैयार किया जा रहा है। जिससे सा फ है कि यह सोने की चॉकलेट लोगों को बेहद पसंद आएगी। अभी तक उसने यहां पर लगभग चॉकलेट के 200 फलेवर उतारे हैं। जिनमें स्ट्राबेरी से लेकर ग्री टी जैसे कई टेस्ट हैं। जापान में नेस्ले करीब 1973 से सक्रिय है। इसके अलावा सबसे खास बात यह है कि यहां पर चॉकलेट का चलन ट्रेडिशनल तौर पर भी है।

सोने की किटकैट : 1061 रुपये में ले सकेंगे मजा,जाना होगा जापान

सोने की कोटिंग
जापान में इसे उपहार आदि में लोग चॉकलेट देना बेहद पसंद करते हैं। जिससे यह सोने की चॉकलेट काफी पसंद की जाएगी और बाजार में एक मजबूती बनाएगी।वहीं इस संबंध में नेस्ले के जापानी प्रवक्ता मेलानी कोहली का कहना है कि यहां पर चॉकलेट के लिए लोग ज्यादा क्रेजी रहत हैं। इस समय करीब 30 से अधिक फलेवर यहां पर बाजार में मौजूद है। जिसमें स्वीट पोटैटो, योकोहमा, चीज केक और कोब पुडिंग आदि हैं। जिसके बाद अब कंपनी सोने की चॉकलेट तैयार कर रही है। इसमें चॉकलेट के ऊपर सोने की कोटिंग की गई है। यह दिसंबद से बिक्री के लिए तैयार होगी। जिससे इसके स्वाद के लिए जापान जाना होगा।

चॉकलेट उपहार में

1061 रुपये से शुरू होने वाली यह सोने की चॉकलेट सिर्फ अभी जापान में ही मिलेगी। वहीं जापान में भी शुरू में सिर्फ आठ बड़े स्टोर इसकी बिक्री करेंगे। जिसमें टोकयो, उत्तरी जापान, फुरेका, दक्षिणी जापान के स्टोर शामिल हैं। इतना ही नहीं मेलानी कोहली का यह भी कहना है कि जापान ही एक ऐसा देश है जहां पर चॉकलेट के सबसे ज्यादा अलग अलग फलेवर लोगों को मिलते हैं। यहां पर लोग तीज त्योहारो पर चॉकलेट को उपहार के तौर पर अपनों को भेंट करते हैं। इसके अलावा यहां पर क्षेत्रीय स्तर पर भी कई त्योहार मनाए जाते हैं जिनमें चॉकलेट शामिल होती है।

inextlive from Business News Desk

Courtesy mail online

Business News inextlive from Business News Desk