- आगरा के स्पो‌र्ट्स शूज फैक्ट्री के मालिक से हुई थी शादी

- दहेज के लिए कर रहे थे प्रताडि़त, पति और जेठ गिरफ्तार

Meerut//Agra : शहर के हाई प्रोफाइल व्यवसाई और स्पो‌र्ट्स शूज फैक्ट्री के मालिक मुकुल महाजन की पत्नी हिमानी की मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मेरठ से पहुंचे सराफा व्यवसाई पिता और परिजनों ने बुधवार सुबह हंगामा कर दिया। मृतका का शरीर नीला पड़ा हुआ था। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज में एक करोड़ की मांग पूरी न करने पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया।

ख्0क्फ् को हुई शादी

ताजगंज के विभव नगर निवासी मुकुल महाजन और उनके पिता महेंद्र पाल महाजन की सदर में स्पो‌र्ट्स शूज की फैक्ट्री है। मुकुल की शादी फ्क् जनवरी ख्0क्फ् में मेरठ के थाना कंकरखेड़ा के स्थित श्रद्धापुरी निवासी हिमानी से हुई थी। हिमानी के पिता सतीश बब्बर मेरठ के जाने-माने सर्राफ हैं। हिमानी के भाई शिवांश ने बताया दहेज में मुकुल महाजन को फ्भ् लाख कैश के अलावा एक इनोवा गाड़ी दी थी। ससुराल वाले दहेज में एक करोड़ रुपए की मांग कर रहे थे, जिसे लेकर हिमानी का उत्पीड़न किया जा रहा था।

मिली लाश

मंगलवार रात लगभग साढ़े आठ बजे जीजा मुकुल महाजन ने उनको फोन करके हिमानी का ब्लड प्रेशर कम होने के कारण उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराने की जानकारी दी। शिवांश के अनुसार वह और पिता देर रात यहां पहुंचे, तो उसकी लाश मिली। ससुराल वालों ने हिमानी की मौत की जानकारी उनको नहीं दी थी। मृतका का शरीर नीला पड़ा हुआ था, परिजनों का आरोप था कि हिमानी को जहर देकर मारा गया है। घटना की जानकारी होने पर एएसपी डॉ। राम सुरेश यादव और ताजगंज थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। एएसपी ने बताया हिमानी के भाई शिवांश ने पति, सास-ससुर और जेठ-जिठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गुरु को किए थे मैसेज

हिमानी की मां की ख्0क्0 में कैंसर से मौत हो गई थी। पिता दिल के मरीज हैं, जिसके चलते वह पिता को अपनी परेशानी नहीं बताती थी। भाई शिवांश ने बताया ससुराल में उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था। जिसके बारे में उसने वृंदावन में रहने वाले अपने गुरुजी महाराज को भी मैसेज किया था।