शिवाय (2016)
अजय देवगन ने पिछले साल दीवाली पर फिल्म 'शिवाय' रिलीज की थी। यह फिल्म अजय देवगन के होम प्रोड्क्शन के बैनर तले बनी थी। फिल्म में लीड एक्टर भी अजय ही थे। दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आई। फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 126 करोड़ की कमाई कर ली थी।
गोलमाल अगेन हिट होगी या फ्लॉप? दीवाली पर रिलीज हुईं अजय देवगन की 5 फिल्‍मों का रहा ऐसा हाल
सन ऑफ सरदार (2012)
साल 2012 में आई फिल्म 'सन ऑफ सरदार' सुपरहिट साबित हुई थी। यह एक कॉमेडी फिल्म थी। अजय का सरदार वाला लुक दर्शकों को बहुत पसंद आया। फिल्म में अजय के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा थीं। जिस तरह अजय एक्शन में लोगों को एंटरटेन करते हैं, उसी तरह कॉमेडी में भी अजय को कोई जवाब नहीं। फिल्म की कुल कमाई 163 करोड़ रही।
गोलमाल अगेन हिट होगी या फ्लॉप? दीवाली पर रिलीज हुईं अजय देवगन की 5 फिल्‍मों का रहा ऐसा हाल
गोलमाल 3 (2010)
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'गोलमाल 3' ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। फिल्म के एक-एक सींस लोगों को आज भी याद हैं। अजय देवगन के अलावा इस फिल्म में करीना कपूर, अरशद वारसी और तुषार कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने 173 करोड़ की कमाई की थी।
गोलमाल अगेन हिट होगी या फ्लॉप? दीवाली पर रिलीज हुईं अजय देवगन की 5 फिल्‍मों का रहा ऐसा हाल
ऑल द बेस्ट (2009)
2009 दीवाली में अजय की फिल्म आई थी 'ऑल द बेस्ट' इस फिल्म ने 70 करोड़ के आसपास कमाई की थी। फिल्म की कमाई भले ही औसत रही हो, लेकिन दर्शक थियेटर में फिल्म देखकर खूब हंसे। अजय के अलावा इसमें संजय दत्त, फरदीन खान और बिपाशा बसु मुख्य भूमिका में रहीं।
गोलमाल अगेन हिट होगी या फ्लॉप? दीवाली पर रिलीज हुईं अजय देवगन की 5 फिल्‍मों का रहा ऐसा हाल
गोलमाल रिटर्सं (2008)
2008 में 'गोलमाल रिटर्सं' में अजय ने फिर से अपना जलवा बिखेरा। फिल्म सुपर हिट साबित हुई। दर्शक फिज्म देखकर लोटपोट हो गए। यही वजह है कि फिल्म की कमाई 83 करोड़ के पार पहुंच गई थी।
गोलमाल अगेन हिट होगी या फ्लॉप? दीवाली पर रिलीज हुईं अजय देवगन की 5 फिल्‍मों का रहा ऐसा हाल

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk