- हनुमान जयंती पर इस वर्ष लगेगा चंद्र ग्रहण

- चंद्र ग्रहण का सूतक नौ घंटे पहले प्रारंभ होगा

ROORKEE (JNN) : हनुमान जयंती पर इस वर्ष चंद्र ग्रहण होगा। इसका प्रारंभ चार अप्रैल को दोपहर फ्.ब्भ् बजे और मोक्ष (समाप्ति) शाम 7.क्भ् पर होगा। चंद्र ग्रहण के दौरान श्वेत वस्तुओं घी, दूध, चावल, वस्त्र आदि का दान करना शुभ रहेगा।

सैटरडे सुबह से सूतक

आईआईटी रुड़की परिसर स्थित सरस्वती मंदिर के पुजारी आचार्य राकेश कुमार शुक्ल ने बताया कि शास्त्रानुसार चंद्र ग्रहण का सूतक नौ घंटे पहले प्रारंभ हो जाता है। इसलिए इस ग्रहण का सूतक सैटरडे सुबह म्.ब्भ् बजे से शुरू हो जाएगा। उनके अनुसार वर्षा अधिक होने से यह चंद्र ग्रहण कृषक वर्ग के लिए लाभकारी होगा। साथ ही शनि से पीडि़त व्यक्ति के लिए भी यह ग्रहण खास होगा। इस दिन श्रीराम भक्त हनुमान की आराधना का विशेष महत्व है। यह ग्रहण हस्त नक्षत्र और कन्या राशि में घटित होगा, इसलिए मेष, वृष, मिथुन, कन्या और धनु राशि के लिए कष्टकारी होगा। उनके अनुसार पिछले म्भ् वर्षो में हनुमान जयंती पर चार चंद्र ग्रहण पड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि संवत ख्07ख् (ख्0क्भ्-क्म्) का पहला ग्रहण ख्0 मार्च को हो चुका है, लेकिन वह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्य नहीं था। इसके बाद दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। ग्रहण के कारण हनुमान जयंती का कार्यक्रम विलंब से होगा।

भोजन और व्यर्थ बोलना वर्जित

स्कंद पुराण के अनुसार ग्रहण के समय दूसरे का अन्न खाने से बारह वर्षो के पुण्य नष्ट हो जाते हैं। आचार्य राकेश कुमार शुक्ल ने बताया कि देवी भागवत के अनुसार मनुष्य ग्रहण काल के दौरान जितने भी अन्न के दाने खाता है, उतने वर्षो तक नरक में रहता है। इस ग्रहण के दौरान भोजन, शयन, व्यर्थ बोलना वर्जित होता है। इस दौरान जप आदि करना चाहिए।