बिल्डिंग ब्लॉक्स से बना सर्वर

आज गूगल का सर्च इंजन दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन के रूप में पहचाना जाता है। ऐसे में आज 27 सिंतबर को पूरी दुनिया में इसका 17 वां जन्म दिन मनाया जा रहा है। जिससे इस खास मौके पर गूगल ने भी एक शानदार डूडल बनाया है। गूगल ने डूडल में एक पुराने जमाने के कंप्यूटर पर 1998 के गूगल का लोगो दर्शाया है। इसके अलावा एक लावा लैंप और बिल्डिंग ब्लॉक्स से बना सर्वर भी दिखाया है। सूत्रो की मानें तो गूगल को भी यह जानकारी नहीं है कि उसका निर्माण कब हुआ था? 4 सितंबर 1998 को बनी इस कंपनी ने सितंबर महीने के कई दिनों को अपने बर्थडे के तौर पर चुना था। जिसके बाद उसका जन्म दिन 4, 7, 15, 26 सितंबर को मनाया जाने लगा था। ऐसे में करीब साल 2006 में गूगल ने अपना जन्म दिन 27 सितंबर को मनाया था।

2002 में डूडल को इस्तेमाल

ऐसे में कहा गया कि गूगल ने 27 सितम्बर की तारीख इसलिए भी चुनी थी क्योंकि इस दिन 2002 में डूडल को इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद फिर इसका जन्म दिन अलग अलग तारीखों में मनाया जाने लगा। इसके बाद गूगल ने अपने जन्म दिन को लेकर 2013 में एक बड़ा ऐलान किया था। गूगल का कहना था कि अभी तक उसका जन्मदिन अलग अलग तारीखों में मनाया जाता रहा है, लेकिन अब आगे से 27 सितम्बर को ही मनाया जाएगा। ऐसे में तब से लेकर अभी तक 27 सितंबर को भी गूगल का बर्थडे मनाया जा रहा है।

inextlive from Business News Desk

Business News inextlive from Business News Desk