पुराने को मिटाकर नया लोगो
दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी गूगल ने कल से अपना लोगो बदल दिया है। भारतीय मूल के गूगल के सीईओ सुंदर पिचई के नेतृत्व में गूगल में यह दूसरा बदलाव हुआ है। जिसके तहत अब गूगल का नया लोगो चाइल्ड लाइक सिंपलसिटी के आधार पद दिखेगा। यह देखने में लोगों काफी पसंद आएगा। इसमें सबसे पहले कंपनी ने अपना पूरा लोगो एक बार फिर से तैयार किया है। जिसमें अब जब आप गूगल होमपेज खोलेंगे तो पुराना लोगो दिखाई देगा, लेकिन तभी नीचे से एक हाथ ऊपर निकलता है और वो वो पुराने को मिटाकर नया लोगो बना देगा।हालांकि इसके रंगों में कोई अंतर नहीं किया गया है।

माइक का कलर भी चेंज
यह नया लोगो पहले वाले चार रंगों में ही दिखाई देगा। इसके अलावा इसमें अब गूगल का नया शार्ट नेम देकर 'G' भी डिजाइन किया है। यह 'G' आइकॉन कंपनी की मुख्य पहचान है। इसमें 'G' में भी आपको गूगल के चारों रंग दिखाई देंगे। इसके साथ ही इसके वॉयस सर्च के काम में इस्तेमाल होने वाले माइक के लोगो में भी बदलावा हुआ है। इसके माइक का कलर भी चेंज हो गया है। यही नहीं लोडिंग सिंबल के तौर पर चार डॉट भी एक बार फिर से डिजाइन किए गए हैं। जो कि धीरे धीरे सामने आते जाएंगे। गूगल के इस सर्च लोगो को रुथ केदार ने डिजाइन किया है।

होल्डिंग कंपनी  अल्फाबेट

गौरतलब है कि हाल ही में गूगल ने अपनी एक होल्डिंग कंपनी 'अल्फाबेट' का गठन किया। जिसमें और कई सहायक कंपनियों को अब इसके नेतृत्व में ही काम कर रही है। ऐसे में अब सर्च इंजन के लोगो को भी रिडिजाइन कर दिया गया है। हालांकि कंपनी का कहना है कि आज के दौर में स्मार्टफोन का जमाना है। आजकल अब बहुत सारे लोग मोबाइल डिवाइस पर गूगल के प्रोडक्ट्स देख रहे है। ऐसे में कंपनी को नए लोगो की जरूरत महसूस हुई। पिछला लोगो कंपनी ने डेस्कटॉप के हिसाब से डिजाइन किया गया था। सबसे खास बात तो यह है कि 1998 में लॉन्च होने के बाद से गूगल ने अब तक 7 बार अपना लोगो बदला है।

Hindi News from Business News Desk

image  source ://www.dailymail.co.uk/

Business News inextlive from Business News Desk