App को राज्यपाल राम नाईक ने किया upload, android phone पर कर सकते हैं download

ALLAHABAD: उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र में होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों की जानकारी अब आपको आसानी से हो सकेगी। यही नहीं यदि आपको सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक को अपना कोई संदेश देना हो तो उसके लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है। इसके लिए सांस्कृतिक केन्द्र का एप आपकी मुश्किलों को आसान करेगा। सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से एप को गूगल प्ले स्टोर पर अपलोड कर दिया गया है। इसे एंड्रायड फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है।

आयोजनों की मिलेगी जानकारी

सांस्कृतिक केन्द्र की गवर्निग बॉडी के चेयरमैन व प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने लखनऊ में एप को गूगल प्ले स्टोर पर अपलोड किया है। केन्द्र के निदेशक गौरव कृष्ण बंसल ने बताया कि शहरियों को सिर्फ एप डाउनलोड कर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद केन्द्र में साल भर होने वाले आयोजनों की तिथियां व इवेंट के वीडियो सहित कई जानकारियां आसानी से मिल जाएंगी।