-लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

-पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए जागरुकता अभियान शुरू

GORAKHPUR: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जिला निर्वाचन विभाग पूरी तरह से जुट गया है. गोरखपुर की आबादी 54,42,938 है. सदर व बांसगांव लोकसभा ससंदीय क्षेत्र में कुल 34,60,278 मतदाता हैं, जो अपने वोटिंग राइट्स का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 19,05,208 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 15,54,805 महिला मतदाता हैं. इसके अलावा 264 अन्य जेंडर हैं.

निर्वाचन अधिकारी की मानें तो नए मतदाताओं को जोड़ने का सिलसिला जारी है. नामांकन तक चलेगा. इस बीच कोई भी महिला या युवा फार्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकता है.

288 क्रिटिकल बूथ

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, गोरखपुर सदर व बांसगांव संसदीय क्षेत्र के नौ विधानसभा क्षेत्र में 288 क्रिटिकल बूथ हैं. सबसे ज्यादा 67 क्रिटिकल बूथ सहजनवां विधानसभा क्षेत्र में हैं. इन बूथों पर जिला निर्वाचन की टीम पैनी नजर रखेगी.

वेब कास्िटग से रखी जाएगी नजर

क्रिटिकल बूथों पर नजर रखने के लिए वेब कास्टिंग कराई जाएगी. इनमें सबसे ज्यादा चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में 45 मतदेय स्थलों पर वेब कास्टिंग होगी.

विधानसभा क्षेत्र - मतदान केंद्र - अतिसेंवदेशील बूथ- संवेदनशील - वेब कास्टिंग

1- कैंपियरगंज - 226 - 35 - 18 - 10

2- पिपराइच - 225 - 25 - 2 - 40

3- गोरखपुर शहर - 90 - 40 - 00 - 40

4- गोरखपुर ग्रामीण - 149 - 67 - 00 - 43

5- सहजनवां - 293 - - 17 - 10 - 10

6- खजनी - 288 -13 - 4 - 4

7- चौरीचौरा - 205 - 32 - 12 - 32

8- बांसगांव - 266 - 27 - 12 - 43

9 - चिल्लूपार - 312 - 32 - 13 - 45

कुल - 2054 - 288 - 71 - 267

--------------------

विधानसभा - पुरुष - महिला - अन्य - कुल

1- कैंपियरगंज- 201180 - 166423- 21 - 367624

2- पिपराइच - 215816 - 176183 - 34 - 392033

3- गोरखपुर शहर - 236460 - 197909 - 74 - 434443

4- गोरखपुर ग्रामीण- 219033 - 180889 - 23 - 399945

5- सहजनवां - 198378 - 161640 - 18 - 360036

6- खजनी - 204207 - 162606 - 28 - 366841

7- चौरीचौरा - 188824 - 156740 - 43 - 345607

8- बांसगांव - 207020- 165390 - 19 - 372429

9 - चिल्लूपार - 234290 - 187026 - 4 - 421320

कुल- 1905208 - 1554805 - 264 - 3460278

--------------

फैक्ट फीगर

- 22 अप्रैल - अधिसूचना जारी होगी

- 29 अप्रैल - नामांकन की आखिरी तारीख

- 30 अप्रैल - नामांकन पत्रों की जांच

- 2 मई - नाम वापसी की आखिरी तारीख

- 19 मई- मतदान

- 23 मई - मतगणना