- जिला प्रशासन और उदय भारत ग्रुप की ओर से ऑर्गनाइज हुआ गोलघर स्ट्रीट कार्निवाल

- मतदाताओं को जागरुक करने के साथ ही सरकार की उपलब्धियों पर रहा फोकस

GORAKHPUR: 'सुनो गौर से दुनिया वालों' दस मूवी का यह सांग गोलघर की सड़क पर ज्यों ही गूंजा, हर तरफ से लोगों की भीड़ उस ओर ही दौड़ी चली आई। मौका था, जिला प्रशासन और उदय भारत की ओर से ऑर्गनाइज गोलघर स्ट्रीट कार्निवाल का, जिसमें गोरखपुराइट्स ने न सिर्फ जमकर मस्ती की, बल्कि उन्हें वुमन इंपॉवरमेंट के साथ ही वोटर बनने के फायदे पता चले। साथ ही उन्हें गरीब बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास भी हुआ। करीब तीन घंटे से ज्यादा चले इस प्रोग्राम में लोगों ने खूब एंज्वाय किया।

ईसीआई को प्रमोट किया

कार्निवाल के दौरान उदय भारत की रॉक टीम ने इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया की योजनाओं को प्रमोट किया। चीफ गेस्ट देश की सबसे ज्यादा मैराथन जीतने वाली सुनीता गोधरा ने लोगों को अवेयर किया, साथ ही दमादम मस्त कलंदर पर ठुमके लगाए। एनएसएस के वालंटियर्स ने वोटर अवेयरनेस पर स्किट पेश किया, जिसे लोगों ने खूब सराहा। आईटीएम के बच्चों ने वुमन इंपॉवरमेंट पर प्रेजेंटेशन दी। स्माइल रोटी बैंक के गरीब बच्चों के प्रति लोगों की जिम्मेदारी का अहसास कराया। मौके पर डीएम संध्या तिवारी ने भी लोगों को आश्ाीर्वचन दिए।

उदय भारत ने बांधा समां

इवेंट के दौरान उदय भारत की टीम ने लोगों को झूमने पर मजबूर किया। आशुतोष शरण सिंह ने प्रोग्राम को होस्ट किया। वहीं, फाउंडर सिद्धार्थ शुक्ला ने कार्यक्रम को सक्सेजफुली कंडक्ट कराने में अहम रोल अदा किया। इस दौरान लीड सिंगर अभिषेक ने लूम बैंड के साथियों साथ खूब धमाल मचाया और एक से बढ़कर एक गाने पर प्रेजेंटेशन देकर लोगों को खूब एंटरटेन किया। इस दौरान उदय भारत के ओम विजेंद्र त्रिपाठी, ऋषि शुक्ला, परम शर्मा का अहम योगदान रहा।