राजघाट पुराना पुल पर दो घंटे रहा भीषण जाम

सुबह नौ बजे के बाद अचानक ठप हुआ आवागमन

GORAKHPUR: राजघाट पुराना पुल पर ट्रक खराब होने से घंटों जाम लगा रहा। सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक पब्लिक को जाम का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पर एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश पुलिस कर्मचारियों संग पुल पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद जाम छुड़ाकर आवागमन शुरू कराया जा सका। एक पुल पर ट्रक के खराब होने से दूसरा पुल भी भीड़ ठसाठस हाे गया था।

खराब ट्रक में पीछे से मारी टक्कर

राजघाट में राप्ती नदी पर दो पुल बनाए गए हैं। पुराने पुल का प्रयोग शहर से नौसढ़ की ओर जाने के लिए किया जाता है। जबकि, लखनऊ और वाराणसी से आने वाले नए पुल का लेन यूज करते हैं। सोमवार सुबह पुराने पुल पर एक ट्रक खराब हो गया। खराब ट्रक में पीछे से आए वाहन से टक्कर मार दी। इसके बाद रास्ता जाम हो गया। एक लेन बंद होने से दूसरा पुल भी जाम हो गया। नौसढ़ से लेकर टीपी नगर आवागमन ठप होने से पब्लिक बेहाल हो गई। सुबह के समय आफिस, स्कूल अन्य जरूरी काम से घर से निकले लोग काफी परेशान हुए। एबुलेंस सहित अन्य इमरजेंसी वाहनों को फोरलेन रूट से डायवर्ट किया गया। दो घंटे के बाद ट्रैफिक पुलिस का अमला पुल पर पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आवागमन शुरू कराया जा सका। खराब ट्रक हटाए जाने तक जाम से निजात नहीं मिल सकी। एसपी ट्रैफिक खुद मौके पर मौजूद रहकर आवागमन के लिए वाहनों को ट्रैफिक व्यवस्था संभाले रहे। फिर भी करीब पांच घंटे के बाद ही पब्लिक को आवागमन में राहत मिल सकी।

वर्जन

पुराना पुल पर एक ट्रक खराब हो गया था जिसमें पीछे से दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इस वजह से राजघाट पुल पर जाम लग गया था। इसकी जानकारी होने पर मैं खुद पहुंचा। पुलिस कर्मचारियों की मदद से आवागमन शुरू कराया गया।

आदित्य प्रकाश वर्मा, एसपी ट्रैफिक