- मौसम विभाग ने की प्रिडिक्शन, इस हफ्ते झमाझम बरसेंगे बदरा

- गर्मी और उमस से मिलेगी निजात, नहीं सताएगी तेज धूप

GORAKHPUR: मौसम का मिजाज अब तक लोगों की परेशानी बढ़ा रहा था। धूप के साथ ही गर्म हवाएं लोगों को घरों में कैद किए हुए हैं। वहीं जो बाहर है, उन्हें पसीने छूट रहे हैं। मगर अब तेज धूप, शदीद गर्मी और उमस से अब लोगों को जल्द राहत मिलेगी। मौसम विभाग के प्रिडिक्शन पर नजर डालें तो इस हफ्ते बदरा झूमकर बरसेंगे और लोगों को गर्मी और उमस से निजात मिलेगी। मौसम विभाग ने इस हफ्ते लगातार बदली के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान मैक्सिमम और मिनिमम टेंप्रेचर में भी गिरावट दर्ज होगी।

गर्म नहीं रहा मौसम

मौसम का मिजाज पिछले हफ्ते काफी गर्म रहा। टेंप्रेचर भी 42 डिग्री के ऊपर पहुंच गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ गया। मगर बुधवार कर देर रात हुई झमाझम बारिश के मौसम के तेवर थोड़ा ठंडे पड़े और लोगों को काफी राहत मिले। इसके बाद शुक्रवार, शनिवार और फिर रविवार को भी टेंप्रेचर में ज्यादा बढ़त नहीं हुई और लोगों को शदीद धूप और गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा। रविवार को देर शाम मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत महसूस की।