prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: अर्थशास्त्र विभाग सदनलाल सांवलदास खन्ना महिला महाविद्यालय द्वारा बजट-एक विश्लेषण 2019-20 पर नेशनल सिम्पोजियम का आयोजन किया गया। इसमें पुरूलिया विश्वविद्यालय बिहार से आए डॉ। संजय कुमार दास ने अंतरिम बजट 2019 के विभिन्न योजनाओं की चर्चा करते हुए उनके सकरात्मक प्रभावों की बात कही। प्रो। असीम मुखर्जी ने नीतियों के क्रियान्वयन और उसके परिणाम की जिम्मेदारी लेने की बात कही। प्रो। मनमोहन कृष्ण ने कहा हमे वर्तमान के साथ भविष्य में संसाधनों के संरक्षण एवं उनके उपयोग पर ध्यान देना चाहिए।

शेर पढ़कर बयां की महिलाओं की स्थिति

राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ के अन्तर्गत व्याख्यानमाला का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता प्रो। शबनम हमीद अध्यक्ष उर्दू विभाग, इविवि ने महिला सशक्तिकरण विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। द्वितीय वक्ता डॉ। राजेश कुमार शास्त्री, एसोसिएट प्राफेसर एमएनएनआईटी ने महिला उद्यमिता विषयक व्याख्यान दिया। प्रो। शबनम ने मजाज लखनवी, इकबाल और कैफी आजमी की नज्म और शेर के माध्यम से महिलाओं की स्थिति पर प्रकाश डाला।

भारतीय इतिहास लेखन की परम्परा पर हुई बात

इलाहाबाद डिग्री कालेज के प्राचीन इतिहास विभाग एवं मध्यकालीन/आधुनिक इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय व्याख्यान माला का आयोजन भारतीय इतिहास लेखन की परम्परा तथा साहित्य के विशेष संदर्भ में किया गया। इसके विशिष्ट वक्ता प्रो। हरिनारायण दुबे, इलाहाबाद विश्वविद्यालय थे। प्रो। दुबे ने भारतीय इतिहास लेखन की परम्परा में आख्यान, उपाख्यान, गाथा, नाराशंसी तथा पुराण एवं चरित साहित्य के स्वरूप और उपयोगिता का वर्णन करते हुए भारत के ज्ञान की उन्नत परम्परा पर प्रकाश डाला।