- कहा, असमाजिक तत्व कर रहे हैं शहर की फिजा को खराब करने का प्रयास

Meerut: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि कुछ असमाजिक तत्व शहर की फिजा खराब करने के लिए छोटे-छोटे मामलों को मुद्दा बनाकर बवाल करा देते हैं। ऐसे में सपा सरकार को बदनाम करने की साजिश हो रही है। उन्होंने कहा कि इन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। इनके खिलाफ निष्पक्ष होकर कार्रवाई की जाएगी।

सियासी साजिश

शाहिद मंजूर ने कहा कि कुछ सियासी पार्टियों के पास मुद्दे नहीं होते हैं तो उनके नेता बवाल कराने पर उतर आते हैं। ऐसे लोग शहर की फिजा में जहर घोलने वाले हैं, जिनसे पूरे शहर के लिए खतरा पैदा हो जाता है। उन्होंने बताया कि शहर के हालात की सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जानकारी दी गई है।