- पिछले साल जनपद में हजारों किसानों पर आई थी सूखे की आफत

KANPUR S: घाटमपुर तहसील क्षेत्र के सूखा पीडि़त किसानों को मुआवजा देने के लिए शासन ने एक करोड़ रुपए भेजे हैं। इस राशि से एक दर्जन गांवों में सहायता राशि बांटी जाएगी। पिछले साल जनपद में सूखे के प्रकोप से हजारों किसान प्रभावित हुए थे। कई किसानों के घर में भूखे मरने की नौबत आ गई थी। उस वक्त प्रशासन ने कुछ किसानों को तात्कालिक मुआवजा राशि दी थी। घाटमपुर तहसील के 12 गांव के किसानों को मुआवजा न मिल पाया था। उनकी लिस्ट शासन को भेजी गई थी। शासन से करीब 1.36 करोड़ रुपए मांगे गए थे। शासन ने एक करोड़ रुपए राहत राशि भेजी है। एडीएम (वित्त) शत्रुघ्न सिंह के मुताबिक जल्द ही सहायता राशि बांटने का काम शुरू कर दिया जाएगा। असिंचित भूमि के लिए 6800 रुपए प्रति हेक्टेयर व सिंचित भूमि के लिए 13500 रुपए प्रति हेक्टेयर के हिसाब से किसानों को सहायता दी जाएगी।

इन गांवों में बटेगी राहत राशि

बदले सिमनापुर - बक्सरा

काटर - अमिरेतपुर

गड़ाथा - अकबरपुर बीरबल बांगर

निमचा - टिकरी गौरवा बांगर

दौलतपुर घाटमपुर-बरीपाल

बांध - सिधौल