- जमीनी विवाद में चाचा ने मारी गोली, घर में छिप कर ग्रामीणों व पुलिस पर की फायरिंग - वारदात के घंटो बाद पहुंचा पुलिस व प्रशासन, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर की दीवार ढहाई kanpur@inext.co.in KANPUR: बिल्हौर में मंडे शाम को जमीनी विवाद में चाचा ने ग्राम प्रधान की गोली मार कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं वारदात के बाद आरोपी चाचा ने खुद को अपने घर में बंद कर लिया। ग्रामीणों ने विरोध करते हुए उसके घर की दीवार ढहा दी तो उसने अंदर से ही उन पर फायरिंग कर दी। वहीं इतनी बढ़ी घटना में दो घंटे तक पुलिस और प्रशासन से जुड़े अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। पुलिस ने भी अंदर घुस कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो फायरिंग की गई। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए मकान के आसपास घेराबंदी कर दी। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू किया और प्रधान के शव को उठने नहीं दिया। वहीं घंटो की मशक्कत के बाद पुलिस आरोपी चाचा को पकड़ सकी। लाइसेंसी रायफल से मारी गोली बिल्हौर के गजना गांव निवासी डिंपल कटियार (45) ग्राम प्रधान के साथ ही बसपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। बड़ा भाई सिंपल कटियार भी पास के भीखी हवेली गांव का प्रधान है। दोनों का अपने चाचा ओम प्रकाश कटियार से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंडे शाम करीब ब् बजे ओमप्रकाश और डिंपल यादव के बीच फिर झगड़ा हुआ। जिससे गुस्साए ओमप्रकाश ने अपनी लाइसेंसी रायफल से डिंपल पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से डिंपल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ओमप्रकाश गांव में ही अपने घर में जाकर छिप गया। इस दौरान उसने अपनी फैमिली को भी घर में बंद कर लिया। बाउंड्री ढहाने पर फायरिंग डिंपल कटियार की हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने ओम प्रकाश के घर पहुंच पथराव कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने उसके घर की बाउंड्री भी ढहा दी। ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर था। वहीं ओम प्रकाश ने भी घर के अंदर से ही फायरिंग करनी शुरू कर दी। लगातार कई फायर होने से भीड़ पीछे हट गई। घटना की जानकारी पर एसपी ग्रामीण समेत सीओ बिल्हौर व कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और ओमप्रकाश के घर की घेराबंदी कर दी। इस दौरान ग्रामीण भी पुलिस से भिड़ गए और शव को उठाने नहीं दिया। रात तक गांव में हालात बेहद तनावपूर्ण थे। ब् घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस किसी तरह ग्रामीणों से बचाकर ओमप्रकाश को घर से निकाल पाई। जिसके बाद उसे फौरन सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। पुलिस ने मौके से रायफल और कई कारतूस बरामद किए हैं।