-अष्टमी के अवसर पर महागौरी के पूजन के साथ हुआ कन्या पूजन

-माता वैष्णों देवी गुफा टपकेश्वर महादेव में 108 कन्याओं का किया पूजन

DEHRADUN : अष्टमी के मौके पर सिटी में मां महागौरी के पूजन के साथ भक्तों ने कन्या पूजन भी किया। मंडे को सिटी के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही मां के भक्तों की भारी भीड़ रही। मां के जयकारों और भजन-कीर्तनों ने भक्तों को पूरी तरह से मां के रंग में रंग दिया। माता वैष्णों देवी गुफा मंदिर टपकेश्वर महादेव, काली मंदिर, नर्मदेश्वर मंदिर, श्री श्याम सुंदर मंदिर, भवन श्री कालिका माता मंदिर सहित सिटी के अन्य सभी मंदिरों में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विशेष आराधना की गई। मंदिरों में मां के रूप के अनुसार ही उनका भव्य श्रृंगार कियगया था।

क्08 कन्याओं का सम्मान

माता वैष्णों देवी गुफा मंदिर टपकेश्वर महादेव में दिनभर में क्08 कन्याओं का सम्मान किया गया। जबकि नौ कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर चुन्नी धारण करवाकर उन्हें पूजा गया। साथ ही कन्याओं को हलवा, पूड़ी, चना, फल, उपहार और दक्षिणा भी भेंट की गई। पिछले क्ब् वर्षो से कुष्ठ रोगियों व जानवरों के लिए नि:स्वार्थ कार्य करने वाली सांई रेखा व उनकी सहयोगी गीता आहूजा को आचार्य बिपिन जोशी ने चुन्नी उड़ाकर सम्मानित किया।

अष्टमी पर वृहद दुर्गाष्टमी यज्ञ

भवन श्री कालिका माता मंदिर में सुबह छह बजे से लेकर साढ़े नौ बजे तक वृहद दुर्गाष्टमी यज्ञ किया गया, इसमें भारी संख्या में मां के भक्त शामिल हुए। इसके बाद विशाल कुमारिका पूजन किया गया। जबकि, रात के समय मंदिर में मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन किया गया। वहीं सिटी के नर्मदेश्वर मंदिर में सुबह से ही मां के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेका उनका आशीर्वाद लिया। वहीं माता वैष्णों देवी गुफा मंदिर टपकेश्वर महादेव में नवमीं पर सुंदरकांड का पाठ, भजन-कीर्तन, यज्ञ और हरियाली वितरण का कार्यक्रम होगा।

------------------

नवमी पर शोभायात्रा का आयोजन

प्रेमनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर सभा द्वारा नवमी पर एक विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा मंदिर गुरुद्वारा चौक से शुरू होकर मंदिर में आकर संपन्न होगी। वहीं रामनवमी के पावन अवसर पर श्री श्याम सुंदर मंदिर में श्री रामकथा का आयोजन किया गया। मंडे को प्रवचन के दौरान कथा व्यास शास्त्री सुभाष जोशी ने कहा कि शबरी की तरह निर्मल मन से भगवान श्रीराम की प्रतीक्षा करेंगे तो भगवान अवश्य ही स्वयं आकर दर्शन देंगे। मन को हमेशा ही छल-कपट से रहित रखकर ही भक्ति करनी चाहिए। मीडिया प्रभारी भूपेंद्र चड्ढा ने बताया कि ट्यूजडे को रामनवमी पर सुबह हवन, विशाल कन्यापूजन व श्री रामकथा होगी, जबकि शाम के समय शोभायात्रा निकाली जाएगी।