- पिपराइच में महिलाओं ने दिखाई ताकत

- मान्यता मिलने के बाद थर्ड जेंडर भी खूब किया वोट

GORAKHPUR : इलेक्शन में गोरखपुर लोकसभा सीट की पिपराइच विधानसभा ने एक अलग पहचान बनाई है। डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिस के आंकड़े बताते हैं पिपराइच में महिलाओं ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़कर भागीदारी निभाई है। मान्यता मिलने के बाद यहां पर थर्ड जेंडर का पोलिंग परसेंटेज भी सबसे ज्यादा रहा। लोकतंत्र के महापर्व में गोरखपुर शहर की महिलाओं ने वोट देने में कंजूसी की, जागरूक होने के बावजूद वह रिकार्ड बनाने में चूक गई। हालांकि जिले में महिलाओं ने पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा वोट दिया है।

पिपराइच में महिलाएं रही अव्वल

गोरखपुर लोकसभा के पिपराइच में पुरुषों से ज्यादा जागरूक महिलाएं नजर आई। महिलाएं बूथ पर पहुंचकर वोट देने के लिए तत्पर रहीं। पिपराइच विधान सभा क्षेत्र में महिलाओं का पोलिंग परसेंटेज म्ख्.म्ख् प्रतिशत रहा। यहां भ्7.म्क् प्रतिशत पुरुषों ने ही वोट डाला। माना जा रहा है कि पिपराइच की विधायक राजमती निषाद के लोकसभा उम्मीदवार होने से महिलाओं ने बढ़चढ़कर मतदान किया। गोरखपुर शहर की महिलाओं ने मतदान में रुचि नहीं दिखाई। यहां पर महिलाओं का पोलिंग परसेंटेज सबसे कम ब्8.ब्क् पर सिमट कर रह गया। उधर बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में भी महिलाएं आगे रहीं।

थर्ड जेंडर ने भी दिखाई ताकत रहे आगे

पिपराइच विधान सभा क्षेत्र इस मायने में भी खास हो गया है कि यहां पर थर्ड जेंडर ने अच्छी तादाद में वोट दिया है। इलेक्शन ऑफिस के आंकड़ों में पोलिंग परसेंटेज के कॉलम में अन्य का कॉलम दिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि यह थर्ड जेंडर के लिए यूज किया गया है। जिले में थर्ड जेंडर वोटर्स की तादाद गोरखपुर शहर में म्ब्, पिपराइच में फ्म्, गोरखपुर ग्रामीण में ख्फ् और सहजनवां में ख्फ् बताई गई है। कैंपियरगंज का कोई आंकड़ा जिला निर्वाचन कार्यालय में शाम छह बजे तक मौजूद नहीं था। इनमें गोरखपुर शहर में मात्र दो, गोरखपुर ग्रामीण में मात्र तीन, सहजनवां में शून्य और पिपराइच में सात थर्ड जेंडर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। पिपराइच में थर्ड जेंडर का पोलिंग परसेटेंज क्9.ब्ब् प्रतिशत बताया गया है। बांसगांव विधानसभा क्षेत्र में भी थर्ड?जेंडर का पोलिंग परसेंटेज भ्.भ्म् बताया है। कर्मचारियों की मानें तो सभी जगहों से कंप्लीट डाटा न मिलने की वजह से फैक्ट्स में बदलाव हो सकता है।

कुछ यूं रहा पोलिंग परसेंटेज

गोरखपुर लोकसभा मेल फीमेल थर्ड जेंडर

कैंपियरगंज भ्ब्.ख्ब् भ्म्.फ्म् --

पिपराइच भ्7.म्क् म्ख्.म्0 क्9.ब्ब्

गोरखपुर शहर ब्9.8ब् ब्8.ब्क् फ्.क्फ्

गोरखपुर ग्रामीण भ्ब्.म्फ् भ्ब्.क्7 क्फ्.0ब्

सहजनवां भ्ब्.ख्भ् भ्म्.9ख् ---

थर्ड जेंडर की भागीदारी से यह स्पष्ट हो रहा है कि अगले चुनावों में इनका परसेंटेज बढ़ेगा। लोकतंत्र में इनकी भूमिका से रिजल्ट चौंकाने वाले होंगे।

गौरव वर्मा, उपजिला निर्वाचन अधिकारी