- दशाश्वमेध इलाके में हुई घटना, शादी के दिन दूल्हा हुआ गायब, खोजबीन के बाद मिला चंदौली स्थित मजार पर

VARANASI : सोचिए अगर शादी के दिन दूल्हा लापता हो जाये तो? ऐसा ही कुछ हुआ रविवार को देहलू की गली में। यहां खुशी के इस माहौल में अचानक किसी अनहोनी की आशंका से लोगों को दिल घबराने लगा। दरअसल दशाश्वमेध थाने से चंद कदम दूर देहलू गली, काजीपुरा कला इलाके में इश्तियाक अहमद की रविवार की रात बजे बरात जानी थी। वहीं इसी युवक की बहन भी शादी क्8 फरवरी को तय है। मोहल्ले में अफरा तफरी के बीच जितने मुंह उतनी बातें हो गई। गुमशुदगी की सूचना देने पहुंचे परिजनों को पुलिस ने कम से कम ख्ब् घंटे तलाश करने की सलाह दी। परिजन तलाश में लगे रहे कि इसी बीच खबर आई कि युवक चंदौली के शकूराबाद (दुलहीपुर) स्थित एक मजार पर लोगों को मिल गया। रिश्तेदार उसे लेकर देर शाम घर पहुंचे। इसके बाद परिवार के लोगों के माथे पर पड़ी चिंता की लकीर साफ हुई।

लोग हुए परेशान

पहडि़या मंडी में एक रिश्तेदार की प्याज की आढ़त संभालने वाले इश्तियाक की शादी औसानगंज की युवती से तय थी। रविवार को बरात जाने की तैयारी थी। घर में सभी रिश्तेदार जुटे थे। माहौल भी अन्य दिनों की अपेक्षा खुशनुमा। लड़की के परिवार वाले भी सभी तैयारियों के साथ बारात का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच शनिवार को इश्तियाक संदिग्ध हालात में गायब हो गया। दिन ढलने के साथ परिवार की चिंता व अनहोनी की आशंका घर करने लगी। लोग उसके घर जुटने लगे। लड़की के घर में भी हड़कंप मच गया। वर-वधू के परिजन उसकी तलाश में लगे रहे। युवक धार्मिक स्वभाव का है इसलिए दरगाहों में भी उसकी फोटो भेजी गई। क्राइम ब्रांच भी तलाश में लगी रही। उसकी लोकेशन बदल-बदल कर मिलती रही। इसी बीच रविवार की देर शाम उसके मिलने की पहले खबर आई। बाद में रिश्तेदार उसे लेकर घर पहुंचे तो वह अपने पिता मुश्ताक अहमद के गले लगकर रोने लगा। पिता ने लोगों से कहा कि कोई इससे कोई सवाल नहीं करेगा। इसके बाद उसे घर में ले जाया गया और पिता ने बरात का ऐलान किया और तैयारियां होने लगीं।