- खोराबार एरिया के बड़गो गांव की घटना

- पुलिस के पहुंचने पर बढ़ गया दबंगों का गुस्सा

GORAKHPUR:

खोराबार एरिया के बड़गो गांव में कचरा फेंकने से मना करने पर मनबढ़ों ने एक परिवार के लोगों के साथ जमकर मारपीट की। घर में घुसकर महिलाओं के साथ बदसलूकी की। पीडि़त पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज करके पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खाली जगह पर फेंक रहे थे कचरा

बड़गो निवासी जय पंकजेश की भूमि गांव में है। उनके पिता जय प्रकाश घर की देखभाल करने गए थे। उनकी भूमि पर पड़ोस के लोग कचरा फेंक रहे थे। आरोप है कि जय प्रकाश ने जब कचरा फेंकने से मना किया तो पड़ोसी बिफर गए। अपशब्द कहते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल होने पर आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

दोबारा घर में घुसकर किया हमला

पुलिस के पहुंचने पर आरोपी नाराज हो गए। आरोप है कि दबंग पीडि़त के घर पर दोबारा चढ़ गए। घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। परिवार की महिलाओं को पीटते हुए उनके साथ बदसलूकी भी की। मारपीट में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए।