छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : कोल्हान यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर के आवास में गार्ड के पद पर तैनात पुलिसकर्मी महेश्वर हेम्ब्रम पर एक 22 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीडि़ता ने 15 फरवरी को मुफस्सिल थाना में महेश्वर हेम्ब्रम के खिलाफ में लिखित शिकायत की है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कॉल कर बुलाया

पीडि़ता ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि एक साल पहले संकोसाई में महेश्वर से मुलाकात हुई थी। उससे मेरी चचेरी बहन ने मुलाकात करवायी थी। उसके बाद से दोनों में दोस्ती हो गई। वह बराबर फोन से बात करता था। 14 फरवरी को महेश्वर ने रात को फोन किया और शादी करने की बात कही। इसके बाद रात लगभग 12.30 बजे गांव आया और उसे अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठा कर कुलपति आवास में बने गार्ड रूम में ले गया। वहां शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शादी करने से कर दिया था इन्कार

15 फरवरी की सुबह नाश्ता कराने के बहाने उसे बस स्टैंड लेकर आया। वहीं, पर महेश्वर ने बताया कि वह एक शादीशुदा व्यक्ति है। वह उससे शादी नहीं कर सकता है। बस स्टैंड में ही दोनों के बीच कहा सुनी हुई। उसके बाद जबर्दस्ती मुफस्सिल थाना के पास छोड़ कर भाग गया। पीडि़ता ने इसकी सूचना अपने परिजन को दी। इसके बाद पीडि़ता ने मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कराया।

थाना प्रभारी का बयान

वर्जन

कोल्हान यूनिवर्सिटी की वीसी के गार्ड महेश्वर हेम्ब्रम के खिलाफ मुफ्फसिल थाना में एक युवती ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। प्रारंभकि जांच में पाया गया है कि दोनों में काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पुलिस अपनी तरफ से पूरे मामले को देख रही है।

-दिग्विजय सिंह

थाना प्रभारी, मुफस्सिल