ये दोनों बहनों ब्रिटेन के कैंब्रिजशर और लिंकनशर काउंटी में रहती हैं। डॉरॉथी रिचर्ड की उम्र 108 साल है जबकि मार्जोरी रडल की उम्र 105 साल है। इन दोनों बहनों का जन्म नॉर्थहैंपटन में हुआ था जिसके बाद इन्होंने लंदन में कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। अपनी मां की मौत के बाद ये बहनें पूर्वी इंगलैंड में बस गईं।

इन बहनों ने गिनीज़ रिकॉर्ड बुक में आने का जश्न मार्जोरी रडल के घर पर मनाया। गिनीज़ वर्लड रिकॉर्ड के एक प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टी की है कि ये बहनें सबसे ज़्यादा उम्र की बहनें हैं।

गिनीज़ परिवार का हिस्सा

इन दोनों बहनों की उम्र का जोड़ 213 साल, तीन महीने और 27 दिन है। मार्जोरी रडल का जन्म 21 अप्रैल 1907 में हुआ था, जबकि डॉरॉथी रिचर्ड का जन्म 15 दिसंबर 1903 को हुआ था।

डॉरॉथी के जन्म से दो दिन पहले ही राइट ब्रदर्स ने विश्व की पहली सफल उड़ान भरी थी। ये बहनें नॉर्थहैंपटन में बड़ी हुईं, जहां इनके पिता के जूतो की फैक्ट्री चलाते थे।

मार्जोरी रडल ने अपने पहले पति डॉक्टर जेम्स रॉबर्टसन विल्स से 1932 में नॉर्थहैंपटन में शादी की। इस शादी से उनके तीन बच्चे हुए। अपने पति की मौत के पांच साल बाद मार्जोरी ने दूसरी शादी की। डॉरॉथी के पति ऐनक बनाने का काम करते थे। इस दंपत्ति के तीन बेटे हैं।

गिनीज़ वर्लड रिकॉर्ड के प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने ‘उम्र के जोड़’ की श्रेणी पहली बार बनाई थी और उन्होंने दोनों बहनों का गिनीज़ परिवार में स्वागत किया।

International News inextlive from World News Desk