कानपुर। फिल्म 'गली बॉय' का इंतजार खत्म होने वाला है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म फर्स्ट का लुक रिलीज हुआ है। 'गली बॉय' फिल्म के जारी हुए पोस्टर्स के मुताबिक फिल्म की थीम है अपना टाइम आएगा।
रणवीर सिंह ने भी पोस्टर शेयर किया
फिल्म के पोस्टर को अभिनेता रणवीर सिंह ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने ट्वीटर पर और इंस्टाग्राम पर इसके तीन पोस्टर्स को शेयर किया है। एक पोस्टर में रणवीर सिंह का चेहरा नहीं नजर आ रहा है। वहीं दूसरे पोस्टर में रणवीर सिंह सामने खड़े हैं।
तीसरे पोस्टर में ऐसे दिखे आलिया रणवीर
एक तीसरे पोस्टर में आलिया भट्ट और रणवीर एक लीड से गाने सुनते हुए दिख रहे हैं। इसमें आलिया का लुक काफी अलग दिख रहा है। इस इस मूवी को जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं। यह मुंबई की सड़कों के कुछ रैपर्स की जिंदगी पर बेस्ड और 14 फरवरी को रिलीज होगी।
इस वजह से रणबीर के पीछे-पीछे आलिया भी पहुंची न्यूयॉर्क, करने गई हैं ये काम
साल 2019 का बॉलीवुड कैंलेंडर, जानिए कब रिलीज होंगी साल की 10 बड़ी फिल्में
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk