हिंद का नापाक को जवाब:

हरियाणा के सिरसा के गुरमीत राम रहीम की फिल्म हिंद का नापाक को जवाब इसी साल फरवरी में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज से पहले पहले एशिया बुक में अपना एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज करा दिया था। इस फिल्म में उन्होंन एक दो नहीं बल्कि 43 काम किए हैं। फिल्म में खतरनाक स्टंट, डायलॉग से लेकर डांस कोरियोग्राफी जैसे अहम काम खुद किए हैं।

रेप के आरोपी बाबा राम रहीम की इन फिल्‍मों ने बनाए वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

जट्टू इंजीनियर:

इसी साल मई में रिलीज हुई गुरमीत राम रहीम की फिल्म 'जट्टू इंजीनियर' ने भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस फिल्म के प्रीमियर के मौके पर बाबा के 20,000 भक्तों ने एक साथ गाय का दूध पिया था। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के दूध पीने वाला यह रिकॉर्ड एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था। यह एक कॉमेडी फिल्म है।

रेप के आरोपी बाबा राम रहीम की इन फिल्‍मों ने बनाए वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

मैसेंजर ऑफ गॉड पार्ट-2:

गुरमीत राम रहीम की फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड पार्ट-2 ने भी रिलीज से पहले वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया था। इस फिल्में करीब प्रीमियर में करीब एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे। प्रशासन ने इतनी भीड़ से निपटने के लिए खास तैयारियां की थीं। घंटों लंबा ट्रैफिक जाम रहा है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की वजह से यह फिल्म भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई।

रेप के आरोपी बाबा राम रहीम की इन फिल्‍मों ने बनाए वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

एसएजी-द वारियर लायन हार्ट:

इससे पहले बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म 'एसएजी-द वारियर लायन हार्ट' भी वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो चुकी है। जबरदस्त कमाई की वजह से बाबा के प्रशंसको ने 1 लाख 62 हजार 788 वर्ग फीट का पोस्टर बनाया था। मानव श्रृंखला में बने इस पोस्टर को बनाने में 19 घंटे 50 मिनट का समय लगा था। यह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk