PATNA : श्री गुरु गोविंद सिंह जी के फ्भ्0वें जन्मदिवस पर शुक्रवार को बिहार संग्राहलय में पंजाब डिजिटल लाइब्रेरी चंडीगढ़ के सहयोग से बिहार संग्रहालय में एक छाया प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका उद्घाटन आज कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार के मंत्री शिवचंद्र राम ने की। बिहार संग्रहालय में आयोजित छाया प्रदर्शनी के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए शिवचंद्र राम ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के जन्मदिवस पर फ्भ्0वें प्रकाशेत्सव का आयोजन कर बिहार की धरती आज गौरवान्वित महसूस कर रही है। ये हमारा सौभाग्य है कि हमें गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म उत्सव मनाने का अवसर मिला है।

ताकि गुरु से परिचय हो सके

उन्होने कहा कि सिख समुदाय के दसवें धर्म गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी ने हमें आज ऐसा इतिहास दिया है, जिसे हमें संजो कर रखने की जरूरत है। ऐसे में इस प्रदर्शनी में गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन, उनके द्वारा किए गए सामाजिक कल्याण कायरें और शिक्षाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही सिख धर्म के पुनर्रोद्धार में उनके योगदान को इस छाया प्रदर्शनी में दर्शाया गया है।

उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी का आयोजन बिहार के सभी संग्रहालयों में किया जाना चाहिए, ताकि लोगों का गुरु गोविंद सिंह के जीवन से परिचय हो सके। इस छाया प्रदर्शनी के लिए श्री शिवचंद्र राम ने समारोह के विशिष्ट अतिथि दविंदर पाल सिंह, संस्थापक पंजाब डिजिटल लाइब्ररी, चंढ़ीगढ का आभार जताते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना छाया प्रदर्शनी का आयोजन संभव नहीं होता। उन्होंने बताया कि भ् जनवरी ख्क्07 तक चलने वाले इस चित्र प्रदर्शनी में प्रवेश नि: शुल्क रहेगा।

गौरवान्वित है बिहार

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार के प्रधान सचिव श्री चैतन्य प्रसाद ने कहा कि इतने महापुरूषों के जन्म स्थली होने के कारण आज बिहार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होने कहा कि इस प्रदर्शनी में सभी को आंनद आएगा और बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में प्रदर्शित सारे चित्र और कल्पनाएं पंजाब डिजिटल लाइब्रेरी की है, जिसने सराहनीय प्रयास किया है।

यह दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल लाइब्रेरी है, जो लाखों पेज को डिजिटलाइज्ड कर चुका है। इसलिए बिहार संग्रहालय ने इस प्रदर्शनी को उनके सहयोग से आयोजित किया है। प्रदर्शनी के उद्धाटन सत्र में बतौर विशेष अतिथि अनाद फाउंडेशन दिल्ली के अध्यक्ष भाई बलदीप सिंह, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार के अपर सचिव आनंद कुमार, संस्कृति निदेशक सत्यप्रकाश मिश्रा, अतुल वर्मा, संजय कुमार, अरविंद महाजन, मोमिता घोष, राजकुमार झा और मीडिया प्रभारी रंजन सिन्हा मौजूद थे।