PATNA CITY : गांधी मैदान में बने अस्थाई गुरुद्वारे में शुक्रवार को गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज विराजमान हो गए। जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह के नेतृत्व में पालकी पर तख्त श्रीहरिमंदिर साहिब से गुरु ग्रंथ साहिब लाए गए। पूरा परिसर 'वाहे गुरु-वाहे गुरु' से गूंज उठा। अस्थायी गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज पांच जनवरी तक रहेंगे। दरबार साहिब में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य गण्यमान्य अतिथि उपस्थित होंगे। शनिवार को वर्ष के अंतिम दिन होने के कारण रात एक बजे के बाद तक यहां गुरुवाणी होगी।

कंगन घाट से जहाज फेरी शुरू

वहीं शुक्रवार को कंगन घाट से जहाज की फेरी हो गई है। दो जहाजों के जरिए श्रद्धालु कंगन घाट से दीघा घाट तक जाएंगे। गंगा के रास्ते परिचालन शुरू होने से श्रद्धालुओं को गायघाट गुरुद्वारा व दानापुर हांडी साहिब जाने में सुविधा होगी। इस फेरी का उद्घाटन डीएम संजय अग्रवाल ने किया। शुक्रवार को राज्यपाल रामनाथ कोविंद समेत केन्द्रीय राज्यमंत्री उपेन्द्र कुशवाहा, बिहार विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार, समेत कई मेहमानों ने भी मत्था टेक कर गुरुघर का आशीष लिया। इधर तख्त साहिब के पास भारी भीड़ को देखते हुए अशोक राजपथ पर पूरब दरवाजा से भगत सिंह चौक तक वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई। बाललीला गुरुद्वारा में भी दीरा पर तक श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। जहां लोगों ने गुरुजी का प्रसाद लंगर छका। प्रकाशोत्सव में आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए तीनों टेंट सिटी में लंगर की व्यवस्था की गई है।

कल पहुंचेगा नगर कीर्तन

दशमेश पिता के फ्भ्0वें प्रकाश पर्व की रौनक परवान चढ़ने लगी है। शुक्रवार को अहले सुबह से ही देर रात तक दरवार साहिब में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। शिरोणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, अमृतसर द्वारा साहिब-ए-कमाल, सरबंसदानी श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का नगर कीर्तन निकाला गया। जो श्री केशगढ़ साहिब, श्री आनंदपुर साहिब से होते हुए कल तख्तश्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचेगा।