होटल मिलने जाती
सोशल मीडिया पर सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। अगर इस पर अपनी सुरक्षा को लेकर लापरवाही की गई तो लेने के देने पड़ सकते है। इससे साफ है कि यह जितना तेजी से लोगों को पूरी दुनिया से जोड़ती है उतनी ही तेजी से अंधेरे में भी ढकेलती है। आज न्यूज चैनल व सोशल मीडिया पर रेप व फ्रॉड के मामले में चर्चा में रहते है। लड़कियां फेसबुक पर दोस्तों से काफी जल्दी घुल मिल जाती है। कुछ दिनों में ही ये दोस्ती प्यार में बदल जाती है। वे कई बार तो फेसबुक फ्रेंड से मिलने होटल तक में पहुंच जाती है। जिसके बाद उनके साथ रेप जैसे कांड हो जाते हैं। इन घटनाओं में अधिकांश टीनएजर्स फंसते हैं।

 


मंकी कैप पहने थ्ो
हालांकि यूट्यूब अपलोड हुए इस वीडियो में काफी शॉकिंग दिखाया गया है। इसमें एक लड़का अपनी फेसबुक फ्रेंड को मिलने के लिए होटल के कमरे में बुलाता है। महज 4 वीक की दोस्ती में लड़की लड़के से मिलने पंहुच जाती है। इस दौरान लड़की को नहीं पता होता है कि बाथरूम में कोई और भी है, तभी अचानक से बाथरूम से दो लोग मंकी कैप पहनकर निकल आते हैं। लड़का अलग खड़ा रहता है और वे लोग उस लड़की को पकड़कर बेड पर बैठाते हैं। वहीं दो लोगों द्वारा पकड़े जाने पर वह लड़की रोने चिल्लाने लगती है। ऐसे में थोड़ी देर बाद जब वे लोग अपना चेहरा दिखाते हैं तो लड़की शॉक्ड हो जाती है।

दोस्त का बेटा था
मंकी कैप में उसके मम्मी पापा थे। वे उसे समझाते हैं कि उनकी जगह पर होटल में कोई और भी हो सकता था। वो लोग उसके साथ कुछ भी गलत कर सकते थे। पैरेंट्स का कहना था कि उन्होंने उसे चेक करने के लिए ही अपने फ्रेंड के बेटे को लगाया था। उन्हें यकीन नहीं था कि उनकी बेटी इस तरह से उस लड़के से मिलने पहुंच जाएगी। इसके बाद वह अपनी बेटी को भी समझाते हैं। यह बच्चों के साथ पैरेंट्स को भी देखना चाहिए और अवेयर होना चाहिए। बच्चे तो उम्र के बहाव में कभी भी बह सकते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया का दोष देकर चुप नहीं बैठा जा सकता है। उन्हें समय-समय पर बच्चों को चेक करते रहना चाहिए।

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk