क्रिकेट का सिर्फ जुनून, हैंडबाल करता है सेफ

सिटी में क्रिकेट का फीवर लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। फिर चाहे खिलाड़ी बनने के लिए टीनएजर्स या फिर अपने लाडले को चमकता सितारा बनता देखने के लिए उनके पैरेंट्स। मगर इन सबके बीच हैंडबाल न सिर्फ टीनएजर्स के टैलेंट को निखार रहा है बल्कि उन्हें मेडल दिलाने के साथ जॉब भी दे रहा है। सिटी के रीजनल स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले करीब एक दर्जन खिलाड़ी आर्मी, एसएसबी, रेलवे, यूपी पुलिस और हिंडाल्को में जॉब कर रहे हैं।

क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी और रेसलिंग जैसे हैंडबाल के इतने ज्यादा फैंस तो नहीं है, मगर टैलेंट दिखाने वालों की कमी नहीं है। सिटी के दो दर्जन से अधिक खिलाड़ी ऐसे है जिन्होंने अपना टैलेंट दिखा कर जॉब पाने के साथ फ्यूचर सेफ कर लिया।

नफीस अहमद, कोच

इनको दिलाई हैंडबाल ने जॉब

प्लेयर               - जॉब

अमित सागर        - आर्मी

राजेश कुमार यादव - सीआरपीएफ

शशिकांत राय       - आर्मी

अश्विनी यादव      - एसएसबी

चिरंजीवी सिंह       - आर्मी

संजय                - हिंडाल्को

पवन कुमार मिश्रा    - आर्मी

अजयमणि            - हिंडाल्को

आदित्य              - एसएसबी

रामभजन यादव      - हिंडाल्को

कौशल              - एसएसबी

प्रदीप                - हिंडाल्को

अरविंद यादव       - रेलवे

रूबी रावत          - यूपी पुलिस