Meerut। जेल से पेशी पर आया एक बंदी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। इससे कचहरी में खलबली मच गई। आसपास के लोगों की सहायता से पुलिस ने उसे दबोच लिया। टीपी नगर पुलिस ने समीर को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। समीर की शनिवार को कोर्ट में पेशी थी। इसी दौरान वह हथकड़ी खोलकर पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। कुछ देर बाद उसे दबोच लिया गया। एसओ सिविल लाइन नीरज मलिक का कहना है कि भागे हुए बंदी समीर को दबोच लिया गया है।