विष्णपुरी कॉलोनी में हुई घटना, परिजनों में मचा कोहराम allahabad@inext.co.in ALLAHABAD: विष्णपुरी कॉलोनी निवासी किराए पर रिक्शा देने वाले के बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची धूमनगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुसाइड की वजह पुलिस पारिवारिक कलह मान रही है। सुबह हुई परिजनों को जानकारी विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी भाईलाल रिक्शे को किराए पर देने का काम करता है। उसका बेटा राहुल पटरा बल्ली व बांस का टाल चलाता था। बताते हैं कि बीती रात वह भोजन के बाद सोने के लिए टाल पर चला गया। वहां एक कमरे में गमछे से फांसी पर लटक गया। दूसरे दिन सुबह छोटू नामक शख्स रिक्शा ट्राली लेने पहुंचा तो दरवाजा बंद था। काफी प्रयास के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो छोटू ने इसकी जानकारी भाईलाल को दी। परिजन टाल पहुंचे। पिता ने रोशनदान से देखा तो राहुल का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। यह देखते ही वह दहाड़ मार कर रो पड़ा। उसकी आवाज सुन आसपास के लोग जुट गए। युवक के सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पारिवारिक कलह मानते हुए जांच की जा रही है। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। नागेश सिंह, एसओ, धूमनगंज