1. कबीर बेदी पहले ऐसे भारतीय एक्टर हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी। उनका लीड रोल वाले पहले इटैलियन मिनी टीवी धारावाहिक संडोकन ने विश्व भर में रिकॉर्ड तोड़ कामयाबी हासिल की। इस धारावाहिक ने व्यूअरशिप का रिकॉर्ड बनाया। 
  2. जेम्स बांड फिल्म ऑक्टोपसी में विलेनियस रोल गॉबिंदा को निभा कर वो पहले और इकलौते ऐसे भारतीय कलाकार बन गए हैं जिसने बांड मूवी में काम किया है।
  3. कबीर बेदी ने अपनी बेहतरीन पर्सनैलिटी के साथ कई महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित किया, इसके चलते उनके कई लव-अफेयर्स भी चर्चित रहे हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाले कबीर बेदी ने अपनी जिंदगी में जो चाहा, वो पाया।
  4. कबीर बेदी ने अमेरिकन धरावाहिक बोल्ड एंड ब्यूटीफुल में भी करीब एक साल तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस धरावाहिक में उन्होंने प्रिंस उमर रशीद का किरदार निभाया। 
  5. कबीर बेदी ने चार शादियां कीं। उनकी पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से हुई, जिससे उनके दो बच्चे बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ हुए। 1997 में सीजोफ्रीनिया नाम की बीमारी से पीड़ित उनके बेटे सिद्धार्थ ने आत्महत्या कर ली, इस सदमे से कुछ समय बाद प्रोतिमा की भी मौत हो गई। हांलाकि उससे पहले दोनों का तलाक हो चुका था। 
  6. कबीर अपने अफेयर्स और लिव इन रिलेशनशिप के लिए भी फेमस रहे हैं। प्रोतिमा से अलग हो कर वे तीन साल तक बॉलीवुड एक्ट्रेस परवीन बाबी से अफेयर और लिव-इन रिलेशनशिप में रहे, दोनों ने कभी शादी नहीं की। 
  7. कबीर ने दूसरी शादी ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की। दोनों का एक बेटा एडम बेदी हैं, जो एक इंटरनेशनल मॉडल हैं और फिल्म ‘हैलो कौन है?’ से बॉलीवुड डेब्यु कर चुका है। इस शादी में भी कबीर का तलाक हो गया। 
  8. इसके बाद उन्होंने 1990 में तीसरी शादी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से की और 2005 में उनसे भी तलाक हो गया। दोनों के कोई बच्चे नहीं हैं।

Kabir Bedi wife Parveen Dusanj9. इसके बाद कबीर ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री, मॉडल और अपनी वर्तमान पत्नी परवीन दुसांज के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। हालाकि अब वे शादी कर चुके हैं। इंट्रस्टिंग बात ये है कि कबीर की ये चौथी पत्नी उनकी बेटी पूजा बेदी से भी चार साल छोटी हैं। कबीर और परवीन की उम्र के बीच करीब 29 साल का अंतर है।

10. 1982 से कबीर मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज नाम की प्रतिष्ठित अकादमी के वोटिंग सदस्य हैं। यह संस्था ऑस्कर पुरस्कार पेश करने की जिम्मेदारी उठाती है। वे स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड के भी वोटिंग मेंबर हैं।

inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk