कानपुर। बच्चों के बीच लोकप्रिय कार्टून कैरेक्टर मिकी माउस आज यानी कि 18 नवंबर को 90 साल का हो गया है। उसकी फिल्म "स्टीमबोट विली" 18 नवंबर 1928 को पहली बार प्रदर्शित हुई थी। वॉल्ट डिजनी के इस लोकप्रिय कार्टून चरित्र का जादू तब से लगातार जारी है। इसकी टीवी सीरीज और कामिक्स ने दुनियाभर में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई। बता दें कि मिकी माउस को अब तक कई लोग अपना आवाज दे चुके हैं, आइये उनके नाम जानते हैं।

वाल्ट डिज्नी

वाल्ट डिज्नी वही व्यक्ति है, जिन्होंने मिकी माउस को लॉन्च किया था। डिज्नी फैनेटिक के मुताबिक, इन्होंने कई सीरीज में खुद मिकी माउस को अपनी आवाज दी थी। वाल्ट का जन्म 5 दिसंबर, 1901 को अमेरिका के शिकागो में हुआ था और 15 दिसंबर, 1966 को वाल्ट ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

और आज मिकी माउस हो गए 90 साल के,जानें किन लोगों ने दी है इस कैरेक्टर को आवाज

जेम्स मैक्डोनाल्ड

जेम्स भी उन व्यक्तियों में से एक हैं, जिन्होंने मिकी माउस को अपनी आवाज दी है। मैकडॉनल्ड्स का जन्म 19 मई, 19 06 को स्कॉटलैंड में हुआ था। वह डिज्नी साउंड इफेक्ट विभाग के मूल प्रमुख थे। इन्होंने 1947 से 1977 तक मिकी माउस को अपनी आवाज दी थी।  

और आज मिकी माउस हो गए 90 साल के,जानें किन लोगों ने दी है इस कैरेक्टर को आवाज

वेन एंथनी ऑल्विन

वेन एंथनी ऑल्विन का जन्म 7 फरवरी 1947 को कैलिफोर्निया के ग्लेनडेल में हुआ था। ऑलविन एक अमेरिकी वॉइस एक्टर, साउंड इफेक्ट एडिटर और वॉल्ट डिज्नी कंपनी में फॉली कलाकार थे। एंथनी ने सबसे लंबे समय यानी कि 32 सालों तक मिकी माउस को अपनी आवाज दी थी।

और आज मिकी माउस हो गए 90 साल के,जानें किन लोगों ने दी है इस कैरेक्टर को आवाज

क्रिस डायमंटोपोलस

डायमंटोपोलस भी उन एक्टरों में शामिल हैं, जिन्होंने मिकी माउस को अपनी आवाज दी है। हालांकि, ये अभी भी मिकी को अपनी आवाज देते हैं। 9 मई, 1975 को जन्में क्रिस ग्रीक-कैनेडियन एक्टर सह कॉमेडियन हैं।

और आज मिकी माउस हो गए 90 साल के,जानें किन लोगों ने दी है इस कैरेक्टर को आवाज

ब्रेट इवान

क्रिस डायमंटोपोलस के बाद मिकी की आवाज ब्रेट इवान ने दी है। कैलिफ़ोर्निया के पासाडेना में 1982 में पैदा हुए, इवान एक अमेरिकी वॉइस एक्टर और चित्रकार हैं। इन्होंने फ्लोरिडा में रिंगलिंग कॉलेज ऑफ आर्ट एंड डिज़ाइन से ग्रेजुएशन किया है।

और आज मिकी माउस हो गए 90 साल के,जानें किन लोगों ने दी है इस कैरेक्टर को आवाज

लेस पर्किन्स

मिकी माउस को अपनी आवाज देने वालों में लेस पर्किन्स भी शामिल हैं।

और आज मिकी माउस हो गए 90 साल के,जानें किन लोगों ने दी है इस कैरेक्टर को आवाज

International News inextlive from World News Desk