टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 15 नवंबर 1986, दिन शनिवार को मुंबई में हुआ। ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट अंक ज्योतिष के आधार पर बता रहे हैं कि आने वाला साल उनके लिए कैसा रहेगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार, सानिया मिर्जा का जन्मांक 32 अर्थात् 5 तथा नामांक-26 अर्थात् अंक 8 है। पांच का अंक बुध ग्रह से प्रभावित होते हुए, बुध की तरह अपने गुण-स्वभाव में चंचल एवं अस्थिर होता है। इस अंक के जन्मे व्यक्ति अतिमहत्वपूर्ण माने जाते हैं। नामांक आठ एवं जन्मांक पांच के जातक स्वभावत: कम उम्र से ही उन्नति के शिखर पर चढ़ने लगते हैं।

विजयश्री के लिए कोई भी जोखिम लेने को रहती हैं तैयार

इनका 15 से 19 वर्ष अति महत्वपूर्ण होता है। इस अंक के व्यक्ति शीघ्र ही किसी भी अंक के व्यक्ति को अपना मित्र बना लेते हैं। इनका झुकाव बौद्धिकता के प्रति अधिक होता है। अपने करियर के साथ-साथ पारिवारिक व्यवस्था को लेकर अधिक चिंतित रहते हैं। स्व-कार्य में अति निपुण होते हुए विजय को ही अपने जीवन का लक्ष्य बना लेते हैं। अंक पांच के जातक जिस कार्य को करते हैं या उन्हें जो भी ज़िम्मेदारी मिलती है, उसे विजयश्री में बदलने के लिए कोई भी जोखिम उठाने को तैयार रहते हैं।

कर्मवादी हैं सानिया

sania mirza happy birthday: जून 2019 के बाद आएंगे अच्छे दिन,पति शोएब मलिक की भी बदलेगी किस्मत

जन्मांक एवं नामांक के आधार पर सानिया स्वयं को किसी भी समस्या या कठिनाई से शीघ्र बाहर कर लेने की अद्भुत क्षमता रखती हैं। ये भाग्य नहीं, कर्मवादी सिद्धांत की हैं। विषय या लक्ष्य से हटकर कोई भी कार्य करना इन्हें पसंद नहीं होता।

अगले 4 साल सानिया के लिए हैं महत्वपूर्ण     

जून 2019 से सितम्बर 2022 के मध्य सानिया के जीवन में एक ऐसा मोड़ आ रहा है, जो इन्हें एक नई पहचान देगा। यह इनके जीवन और करियर का सबसे क्रियाशील एवं उत्तम समय होगा।

बेटे के स्वास्थ्य के प्रति रहना होगा सचेत

शीघ्र क्रोध करना इनके लिए हानिकारक हो सकता है। फ़रवरी-2019 से अप्रैल 2019 के मध्य पारिवारिक समस्याएं हो सकती हैं। इस अवधि में संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता संभव है। पिछले महीने ही सानिया ने बेटे ईजान को जन्म दिया है।

पति शोएब की होगी उन्नति

यह ज़रूर है कि सप्तम भाव का शुक्र पति शोएब मलिक को लाभ एवं सम्मान की स्थिति में ले जा रहा है। अतः शोएब मलिक निश्चित रूप से अपने क्षेत्र में उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

शुभ दिन- बुधवार एवं शुक्रवार

शुभ रत्न- प्लैटिनम एवं चांदी के आभूषण, स्वर्ण में जड़ा हीरा। 

शुभ रंग- ग्रे कलर के साथ चमकीले रंग।

भारतीय होने पर सवाल उठाने वाले की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कर दी बोलती बंद

2.7 लाख लोग देख चुके हैं टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का यह डांस, आपने देखा क्या

टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 15 नवंबर 1986, दिन शनिवार को मुंबई में हुआ। ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट अंक ज्योतिष के आधार पर बता रहे हैं कि आने वाला साल उनके लिए कैसा रहेगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार, सानिया मिर्जा का जन्मांक 32 अर्थात् 5 तथा नामांक-26 अर्थात् अंक 8 है। पांच का अंक बुध ग्रह से प्रभावित होते हुए, बुध की तरह अपने गुण-स्वभाव में चंचल एवं अस्थिर होता है। इस अंक के जन्मे व्यक्ति अतिमहत्वपूर्ण माने जाते हैं। नामांक आठ एवं जन्मांक पांच के जातक स्वभावत: कम उम्र से ही उन्नति के शिखर पर चढ़ने लगते हैं।

विजयश्री के लिए कोई भी जोखिम लेने को रहती हैं तैयार

इनका 15 से 19 वर्ष अति महत्वपूर्ण होता है। इस अंक के व्यक्ति शीघ्र ही किसी भी अंक के व्यक्ति को अपना मित्र बना लेते हैं। इनका झुकाव बौद्धिकता के प्रति अधिक होता है। अपने करियर के साथ-साथ पारिवारिक व्यवस्था को लेकर अधिक चिंतित रहते हैं। स्व-कार्य में अति निपुण होते हुए विजय को ही अपने जीवन का लक्ष्य बना लेते हैं। अंक पांच के जातक जिस कार्य को करते हैं या उन्हें जो भी ज़िम्मेदारी मिलती है, उसे विजयश्री में बदलने के लिए कोई भी जोखिम उठाने को तैयार रहते हैं।

कर्मवादी हैं सानिया

जन्मांक एवं नामांक के आधार पर सानिया स्वयं को किसी भी समस्या या कठिनाई से शीघ्र बाहर कर लेने की अद्भुत क्षमता रखती हैं। ये भाग्य नहीं, कर्मवादी सिद्धांत की हैं। विषय या लक्ष्य से हटकर कोई भी कार्य करना इन्हें पसंद नहीं होता।    

अगले 4 साल सानिया के लिए हैं महत्वपूर्ण     

जून 2019 से सितम्बर 2022 के मध्य सानिया के जीवन में एक ऐसा मोड़ आ रहा है, जो इन्हें एक नई पहचान देगा। यह इनके जीवन और करियर का सबसे क्रियाशील एवं उत्तम समय होगा।

बेटे के स्वास्थ्य के प्रति रहना होगा सचेत

शीघ्र क्रोध करना इनके लिए हानिकारक हो सकता है। फ़रवरी-2019 से अप्रैल 2019 के मध्य पारिवारिक समस्याएं हो सकती हैं। इस अवधि में संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता संभव है। पिछले महीने ही सानिया ने बेटे ईजान को जन्म दिया है। 

पति शोएब की होगी उन्नति

यह ज़रूर है कि सप्तम भाव का शुक्र पति शोएब मलिक को लाभ एवं सम्मान की स्थिति में ले जा रहा है। अतः शोएब मलिक निश्चित रूप से अपने क्षेत्र में उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

शुभ दिन- बुधवार एवं शुक्रवार

शुभ रत्न- प्लैटिनम एवं चांदी के आभूषण, स्वर्ण में जड़ा हीरा। 

शुभ रंग- ग्रे कलर के साथ चमकीले रंग।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk