-परेड ग्राउंड में राज्यपाल डा। केके पाल ने फहराया तिरंगा

DEHRADUN, राजधानी में गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराया गया। हालांकि सुबह के वक्त मौसम ने राष्ट्रीय पर्व पर दखल डालने की कोशिश की, लेकिन बाद में मौसम ने भी गणतंत्र दिवस पर्व का पूरा साथ दिया।

परेड ग्राउंड में राज्यपाल ने ली सलामी

परेड ग्राउंड में राज्यपाल डा। केके पॉल ने निर्धारित समयानुसार सुबह साढ़े दस बजे ध्वजारोहण करने के बाद सेना, आईटीबीपी, एसएसब की महिला टुकड़ी, होमगार्ड, पीआरडी के जवानों व पूर्व सैनिकों की टुकडि़यों के परेड की सलामी ली। इस मौके पर राज्य के तमाम विभागों की आकर्षक झांकियां भी प्रदर्शित की गई और राज्य के लोक कलाकारों द्वारा राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि की झलक प्रस्तुत की गई। इससे पहले राजभवन में भी सुबह साढ़े आठ बजे राज्यपाल डा। केके पाल ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर सीएम हरीश रावत, मेयर विनोद चमोली, सीएस एन। रविशंकर, राज्यपाल के ओएसडी अरुण ढ़ौंढियाल, डीजीपी बीएस सिद्धू व कई अधिकारी मौजूद थे ।

::बॉक्स::

पुलिसकर्मियों को बांटे गए पदक

पुलिस बैंड पर देशभक्ति के गीतों के बीच तीन पुलिस कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। इसके अलावा सराहनीय सेवा के लिए सात पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक और सराहनीय कार्यो के लिए ही दो पुलिस कर्मियों को अग्निशमन पदक से सम्मानित किया गया।

सीएम ने बीजापुर और स्पीकर ने विधानसभा में फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस के मौके पर सीएम हरीश रावत ने बीजापुर सीएम आवास पर ध्वजारोहण किया। विधानसभा में स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने ध्वजारोहण किया। विधानसभा में डिप्टी स्पीकर डा। अनुसूया प्रसाद मैखुरी, सचिव विधानसभा जगदीश चंद्र सहित अधिकारी व कर्मचारी थे।

प्रशासन ने भी जमकर मनाया रिपब्लिक डे

सचिवालय में गणतंत्र दिवस के मौके पर चीफ सेक्रेटरी एन रविशंकर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कलेक्ट्रेट कैंपस में डीएम रविनाथ रमन ने तिरंगा फहराकर गणतंत्र का संकल्प दोहराया। एफआरआई में डीजी डा। अश्वनी कुमार ने मेन बिल्डिंग कैंपस में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर केवी एफआरआई के स्टूडेंट्स ने राष्ट्रगान व देशभक्ति सांग गाए। इस मौके पर कर्मचारियों और विभागीय खिलाडि़यों को भी सम्मानित किया गया।

बॉक्स

पहले किया ध्वजारोहण, फिर दिया धरना

गणतंत्र दिवस की म्म्वीं वर्षगांठ पर शिक्षा आचार्य, अनुदेशक संगठन ने अपना अनिश्चितकालीन धरना 9म्ब्वें भी जारी रखा। लेकिन इससे पहले सुबह नौ बजे धरना स्थल पर सभी आंदोलनकारियों ने ध्वजारोहण किया।

सामाजिक संगठनों ने भी मनाया रिपब्लिक डे

लक्ष्मण चौक रेजिडेंट वैलफेयर सोसाइटी ने भी आर्य समाज मंदिर में गणतंत्र दिवस मनाया। आर्य समाज के वरिष्ठ प्रधान डा। अरुण कुमार व प्रेमचंद बत्रा ने ध्वजारोहण किया। आर्य समाज के बच्चों ने कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन किया। वहीं जन जागरण अभियान समिति ने गणतंत्र दिवस का पर्व मनाते हुए नगर निगम व दून हॉस्पिटल के सफाई कर्मचारियों को तुलसी के पौधे गिफ्ट किए। कई स्थानों पर प्लांटेशन भी किया।