- गंगा दशहरा पर संगम में डुबकी लगाने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

- गंगा पूजन के बाद लिया मोक्षदायिनी की रक्षा का संकल्प

<- गंगा दशहरा पर संगम में डुबकी लगाने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

- गंगा पूजन के बाद लिया मोक्षदायिनी की रक्षा का संकल्प

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: धरती पर मां गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर संडे को श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त संगम तट पर पहुंचने लगे। लोगों ने गंगा स्नान के बाद पूरे विधि विधान के साथ पूजा की और मां गंगा से आशीष मांगा। गंगा स्नान व पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। गंगा दशहरा पर स्नान के लिए सिटी के साथ ही आसपास के शहरों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु आए।

गंगा महोत्सव में हुई मां गंगा की भव्य आरती

हरि हर आरती समिति की ओर से आयोजित हुए गंगा महोत्सव में मां गंगा की विशेष पूजा व आरती का आयोजन हुआ। गंगा दशहरा के मौके महोत्सव में शामिल होने पहुंचे लोगों को गंगा जल को स्वच्छ बनाए रखने के लिए संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर भक्तों द्वारा मानव श्रृंखला भी बनायी गई। गंगा सफाई अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराने की अपील की गई। इसके बाद महोत्सव में भण्डारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर आयोजित कल्चर प्रोग्राम में सुरेश चन्द्रा ने चलो मन गंगा यमुना तीर। गीत से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

गंगा दशहरा पर हुए विविध आयोजन

गंगा दशहरा के मौके पर कई सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने विविध आयोजन किए। गंगा एग्जिबिशन की ओर से संगोष्ठी का आयोजन हुआ। यूपी रिसर्च एसोसिएशन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित गोष्ठी में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ। दीना नाथ शुक्ल ने मां गंगा के विविध स्वरूपों की वैज्ञानिक विवेचना की। इस मौके पर उन्होंने गंगा को स्वच्छ व निर्मल रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया। परिवर्तन धार्मिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मोनू गुप्ता की अध्यक्षता में लोगों ने कोठापार्चा में गंगा को निर्मल बनाने की अपील करते हुए एक दिन का उपवास रखा। इस दौरान बड़ी संख्या में गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाए रखने के लिए संकल्प लिया गया। सर्व युवा व्यापार मंडल की ओर से गंगा दशहरा पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने गंगा को स्वच्छ रखने के लिए दीपदान करते हुए जनजागरण अभियान चलाया। गंगा में गंदगी फैलाने से रोकने लिए लोगों को प्रेरित किया।