-हरिश्चंद्र PG कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में खड़े चार candidates ने वापस लिए पर्चे

-अब चार पदों पर 19 प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव

VARANASI

हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में नाम वापसी के बाद छात्रसंघ चुनाव में चार पदों पर क्9 कैंडीडेट्स मैदान में रह गए हैं। इसके अलावा चार संकाय प्रतिनिधियों के लिए क्म् कैंडीडेट्स हैं। शुक्रवार को अध्यक्ष, महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर चार कैंडीडेट्स ने पर्चा वापस ले लिया। वहीं शिक्षा संकाय प्रतिनिधि परमानंद मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं लेकिन इसकी घोषणा फ्0 दिसंबर को ही की जाएगी।

सुबह से रही गहमागहमी

नाम वापसी के लिए सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक का समय निर्धारित था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ। विजय कुमार राय ने बताया कि इस दौरान अध्यक्ष पद पर खड़े अविनाश गुप्ता, चंद्रवरण पांडेय व आनंद प्रताप यादव ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इसी प्रकार महामंत्री पद पर शुभम सेठ व विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के प्रत्याशी दिव्यांशु सिंह ने भी नामांकन वापस ले लिया। वहीं महामंत्री पद के प्रत्याशी प्रवीण कुमार यादव व जूही गुप्ता का पर्चा पहले ही खारिज किया जा चुका है। ऐसे में अब अध्यक्ष पद पर तीन, उपाध्यक्ष पद पर पांच, महामंत्री पद पर सात व पुस्तकालय मंत्री पद पर चार प्रत्याशी रह गए हैं। चारों संकाय प्रतिनिधि मिलाकर फ्भ् कैंडीडेट्स मैदान में हैं। वहीं छात्रसंघ इलेक्शन के लिए वोटिंग फ्0 दिसंबर को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। रिजल्ट की घोषणा उसी दिन काउंटिंग के तत्काल बाद की जाएगी।

ये आजमा रहे भाग्य

अध्यक्ष पद पर (0फ्) : अंकित अग्रहरि, खुशबू सिंह व नीरज कुमार प्रजापति।

उपाध्यक्ष पद पर (0भ्) : अमन जायसवाल, अंकित कुमार गुप्ता, अंकित पांडेय, गौरव रघुवंशी व गयासुद्दीन कुरैशी।

महामंत्री पद पर (07) : आदित्य शर्मा, आकांक्षा प्रजापति, अखिलेश पाल, अमित कुमार चौरसिया, अनूप कुमार सोनकर, रोहित यादव व शुभम कुमार सेठ।

पुस्तकालय मंत्री पद पर (0ब्) : मनीष कुमार, मुकेश कुमार, रवि कुमार व शुभम श्रीवास्तव।