-हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में 14 सालों बाद ABVP को छात्रसंघ में मिली कामयाबी

-गौरव उपाध्यक्ष, शुभम महामंत्री व शुभम श्रीवास्तव पुस्तकालय मंत्री बने

-टाइट सिक्योरिटी के बीच पड़े 35.15 परसेंट वोट

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के छात्रसंघ इलेक्शन में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होकर खुशबू सिंह ने नयी इबारत लिखी। एबीवीपी की खुशबू कॉलेज की पहली महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी छात्र सभा के अंकित अग्रहरि को 121 वोट के अंतर से पराजित किया। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व गहमागहमी के बीच उपाध्यक्ष पद पर गौरव रघुवंशी, महामंत्री पद पर शुभम कुमार सेठ व पुस्तकालय मंत्री पद पर समाजवादी छात्र सभा के शुभम श्रीवास्तव निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उपाध्यक्ष व महामंत्री पद पर स्वतंत्र प्रत्याशी को सफलता मिली है।

14 साल बाद कामयाबी

हरिश्चंद्र छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर एबीवीपी को करीब 14 सालों बाद कामयाबी मिली है। सन् 2002 में अध्यक्ष पद पर विद्यार्थी परिषद से देव कुमार निर्वाचित हुए थे। वहीं पुस्तकालय मंत्री पद पर सेशन 2014-15 में ऋचा पांडेय पुस्तकालय मंत्री पद पर निर्वाचित हुई थीं। अध्यक्ष पद पर पहली बार कोई महिला प्रत्याशी को सफलता मिली है।

रिजल्ट के तत्काल बाद शपथ

इलेक्शन का रिजल्ट डिक्लेयर होने के तत्काल बाद निर्वाचित छात्रसंघ के सभी पदाधिकारियों को प्रिंसिपल प्रो। सोहन लाल यादव ने शपथ दिलाई। छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी के जवान तैनात थे। इसके अलावा वीडियोग्राफी कराई गई। कॉलेज में वोटिंग सुबह आठ बजे से स्टार्ट हुई जो दोपहर एकबजे तक चली। 7393 वोटिंग के लिए कैंपस में 14 बूथ बनाए गए थे।

221 ने नोटा पर लगायी मुहर

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ। विजय कुमार राय के मुताबिक चुनाव में टोटल 2747 छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार चुनाव में महज 37.15 परसेंट वोट पड़े। जबकि चार प्रमुख पदों पर 147 वोट नोटा (यानी इनमें से कोई नहीं) पर पड़े। जबकि संकाय प्रतिनिधियों को मिलाकर टोटल 221 वोट नोटा पर पड़े हैं। रिजल्ट डिक्लेयर होते ही निर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थक झूम उठे। वहीं पुलिस ने निर्वाचित पदाधिकारियों को अपने वाहन से उनके घर तक छोड़ा।

इतने मिले वोट

अध्यक्ष : खुशबू सिंह (1465) निर्वाचित, अंकित अग्रहरि (1344)।

उपाध्यक्ष : गौरव रघुवंशी (1044) निर्वाचित, अमन जायसवाल (851)।

महामंत्री : शुभम कुमार सेठ (667) निर्वाचित, अखिलेश पाल (589)।

पुस्तकालय मंत्री : शुभम श्रीवास्तव (1199) निर्वाचित, मुकेश कुमार (712)।

निर्वाचित संकाय प्रतिनिधि

कला संकाय : विकास गुप्ता (330)।

वाणिज्य संकाय : शिवम श्रीवास्तव (248)।

विज्ञान संकाय : सुधांशु सिंह (260)।

विधि संकाय : लाल बहादुर यादव (212)।

शिक्षा संकाय : परमानंद मिश्रा निर्विरोध निवार्चित।

अब नौ को खुलेगा कॉलेज

कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन ने छात्रसंघ इलेक्शन के बाद तत्काल बाद कॉलेज में शीतावकाश घोषित कर दिया है। शीतावकाश सात जनवरी तक रहेगा। आठ जनवरी को रविवार है। ऐसे में अब कॉलेज नौ जनवरी 2017 को खुलेगा।

छात्रों के जोश के आगे ठंड भी बेअसर

-शक्ति प्रदर्शन में टूटा

आचार संहिता का डंडा

-मतदान के दौरान हवा में

उड़ते रहे पैम्फलेट व कार्ड

VARANASI

हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में शुक्रवार को छात्रसंघ इलेक्शन के दौरान छात्रों में जबरदस्त जोश देखने को मिला। छात्रों के उत्साह के आगे कड़ाके की ठंड बेअसर रही। सुबह आठ बजे से ही बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के समर्थक मैदागिन चौराहे पर डट गए थे। रिजल्ट डिक्लेयर होने तक समर्थक अपने-अपने कैंडीडेट्स के पक्ष में नारेबाजी करते रहे। छात्रों के उमंग में अचार संहिता भी तार-तार नजर आयी। समर्थकों के शक्ति प्रदर्शन के आगे आचार संहिता का डंडा टूटता रहा। वोटिंग के दौरान समर्थकों के प्रिंटेड कार्ड व पैम्फलेट हवा में उड़ाने से पूरे कॉलेज के सामने की रोड पट गया।

कैमरे की रही नजर

छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। कॉलेज परिसर व उससे आसपास बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए थे। कॉलेज के सामने वाली रोड से आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिए गए थे। मुख्य नियंता डॉ। अमित कुमार जायसवाल के नेतृत्व में अध्यापकों की टीम परिचय पत्र व फीस रसीद देखकर ही मतदाताओं को कॉलेज परिसर में जाने की अनुमति दे रही थी।

लगा रहा ट्रैफिक जाम

मैदागिन चौराहे व दारानगर के रास्ते की तरफ बैरिकेडिंग की गई थी। ऐसे में प्रत्याशियों के समर्थकों का हुजूम मैदागिन चौराहे के आसपास पूरे दिन नारेबाजी करता रहा। इसके चलते मैदागिन चौराहे पर दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही। आमजनों के साथ शव यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।