बहुत शानदार प्रोग्राम था। सबसे अच्छा ये था कि हेल्थ अवेयरनेस के लिए शहरवासी एक साथ पैदल चले। वॉक अलावा एंटरटेनमेंट भी था।

सौरभ

अच्छा प्रोग्राम था। ऐसे प्रोग्राम होते रहने चाहिए। शाम के समय एंज्वायमेंट के साथ वॉकिंग करने में मजा आ गया। बच्चों ने सबसे ज्यादा मजे लिए।

ऋचा सिंह

हेल्थॉन को लेकर बहुत क्रेज था। बहुत मजा आया। मैं और मेरे दोस्तों में खूब मस्ती की। स्टेज परफार्मेस भी बहुत अच्छी थीं। ऐसे प्रोग्राम होते रहने चाहिए।

नीलम सिंह

शहर में ऐसे प्रोग्राम होते तो है। लेकिन शाम को खुले आसमान के नीचे बहुत कम प्रोग्राम होते हैं। मैं अपने परिवार के साथ आई थी। सभी खूब एंजॉय किया।

मुकेश आर्य

प्रोग्राम में बहुत मजा आया। खासकर बच्चों ने स्टेज परफॉरमेंस को खूब एंजॉय किया। ऐसे प्रोग्राम शहर में होते रहने चाहिए। लोगों को प्रोग्राम से हेल्थ के प्रति भी जानकारी मिली।

सीमा

ऐसे प्रोग्राम शहर में पहली बार देखा है। महज एंज्वाय के लिए शहर में आए दिन प्रोग्राम होते रहते हैं। एंज्वाय के साथ हेल्थ के बारे में जानकारी देना अच्छा है।

मानसी

बहुत अच्छा लगा प्रोग्राम में आकर। खासकर बच्चों ने इसका पूरा मजा लिया। आजकल पढ़ाई ऐसी हो गई है बच्चों को टाइम ही नहीं मिलता है। उनके लिए यह एक प्रकार से पिकनिक हो जाती है।

मानसी

बच्चों को ऐसे प्रोग्राम में जाना बहुत अच्छा लगता है। क्योंकि वो ऐसे प्रोग्राम में खूब मस्ती करते हैं.इस बहाने बच्चों का घूमना फिरना भी हो जाता है।

आयुष जिंदल

मैने तो प्रोग्राम को खूब एंजॉय किया। स्टेज पर डॉस परफॉरमेंस बहुत अच्छी थी। छोटे-छोटे बच्चों ने बहुत अच्छा डांस किया। मजा आ गए। ऐसे प्रोग्राम कराते रहने चाहिए।

ख्याति जिंदल

धारा और दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने लोगों की सेहत अच्छी करने का जो जिम्मा लिया है। वह लाजवाब है। इस प्रोग्राम से लोगों में हेल्थ के प्रति जागरूकता आई है। रेग्यूलर टाइम पर ऐसे प्रोग्राम होते रहने चाहिए।

शिवन गांधी, जीएम सेल्स

हमारा लक्ष्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इसमें दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने हमारा पूरा सहयोग किया है। लोगों में इस प्रोग्राम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आई।

दीपक त्यागी, रीजनल सेल्स मैनेजर धारा

इस प्रोग्राम से लोगों को हेल्थ के प्रति जानकारी तो मिली ही। साथ ही लोगों ने एंज्वाय भी खूब किया। यही हमारी कंपनी का उद्देश्य है।

पूनम सिंह, कैटीगिरी हेड मस्टर्ड ऑयल

हमारी कंपनी धारा और दैनिक जागरण आई नेक्स्ट साथ मिलकर पूरे देश में हेल्थ के प्रति जो जागरूकता अभियान चला रहे हैं, यह बहुत अच्छी पहल है। ऐसे प्रोग्राम में हम हमेशा आगे रहते हैं।

मुकेश अग्रवाल, डिस्ट्रीब्यूटर धारा

धारा कंपनी और दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने शहरवासियों की हेल्थ के लिए जो जिम्मा उठाया है। वह बहुत सराहनीय है। आजकल लोग स्वास्थ्य के प्रति थोड़े जागरूक तो रहते हैं। लेकिन जब तक कोई डॉक्टर या फिर कोई स्पेशलिस्ट न बताए। इस प्रोग्राम में एंज्वाय के साथ हेल्थ अच्छी करने के लिए बताया गया।

विनेश जैन, विजिटर

दैनिक जागरण आई नेक्स्ट और धारा कंपनी ने शहरवासियों को हेल्थ के प्रति जागरूक करने की जो पहल की है। वह बहुत अच्छी है। ऐसे प्रोग्राम शहर में होते रहने चाहिए। लोगों ने हेल्थॉन में खूब एंज्वाय किया।

प्रोफेसर विवेक त्यागी, विजिटर