छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : शनिवार को भी मौसम शुक्रवार जैसा ही रहा। दिन भर गर्म हवाओं और तपिश ने लोगों को झुलसाया, पर शाम को हुई बूंदाबांदी ने राहत दी। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था।

सामान्य से दो डिग्री ज्यादा पारा

शनिवार को अधिकतम तापमान शुक्रवार के अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस के लगभग बराबर ही था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। यह शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 62 डिग्री सेल्सियस रे मात्र एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। दिन भर तो लोग गर्मी से परेशान रहे पर, लेकिन शाम को हुई बूंदाबांदी ने पारा गिरा दिया और लोगों को खासी राहत हुई।

बना हुआ है अपर एयर सर्कुलेशन मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी यूके श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय छत्तीसगढ़ से लेकर ओडिशा के अंदरूनी भाग तक दशमलव नौ किमी ऊपर तक अपर एयर सर्कुलेशन बना हुआ है। इसी के कारण झारखंड में हवा को नमी मिल रही है और इसी नमी के कारण शनिवार की शाम को हल्की बारिश हुई।